{"_id":"56fedd424f1c1b3c4df00106","slug":"grega-over-issues-of-student-government-inso","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्र मुद्दों को लेकर अब सरकार को घरेगा इनसो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्र मुद्दों को लेकर अब सरकार को घरेगा इनसो
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
Updated Sat, 02 Apr 2016 02:22 AM IST
विज्ञापन
चुनाव में एचपीयू के लेफ्टआउट कर्मियों का मत निर्णायक होगा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
5 अप्रैल से प्रदेश में इनसो कॉलेज यात्रा शुरू होगी। यात्रा के दौरान शिक्षण संस्थानों में जाकर छात्रों को जोड़ा जाएगा और उनके मुद्दे उठाकर सरकार की पोल-पट्टी खोली जाएगी। इनसो प्रदेशाध्यक्ष प्रदीप देशवाल ने एमडीयू के एक्टीविटी सेंटर में प्रेस कांफ्रेंस के दौरान यह जानकारी दी।
उन्होंने कहा कि चुनाव से पहले भाजपा ने आश्वासन दिया था कि सत्ता में आने के बाद छात्र संघ चुनाव को बहाल कराया जाएगा। इसके अलावा बेरोजगार छात्रों को भत्ता, शिक्षकों के खाली पदों को भरना और आनलाइन दाखिला प्रणाली में सुधार किया जाएगा। इतना समय होने के बाद भी सरकार अपने किसी भी आश्वासन पर खरी नहीं उतरी।
5 अप्रैल को अंबाला से शुरू होने वाली यात्रा की अगुवाई इनसो के राष्ट्रीय अध्यक्ष दिग्विजय चौटाला करेंगे। यात्रा के दौरान छात्रों को इनसो के साथ जोड़कर सरकार की अनदेखी से अवगत कराया जाएगा। इनसो प्रदेशाध्यक्ष ने कहा कि छात्रों के आईकार्ड को सभी जगह छूट दी जाती है, जबकि सिनेमाघरों में नहीं। उन्होंने मांग करते हुए कहा कि सिनेमाघरों में भी छात्रों को पचास फीसदी छूट मिलनी चाहिए। इस मौके पर डॉ. कुलदीप नारा, रामबीर बड़ाला और अरविंद गोस्वामी मौजूद रहे।