फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Green signal given to link PGIMS's temporary jobs with Skill Employment Corporation: Grover

पीजीआईएमएस की कच्ची नौकरियों को कौशल रोजगार निगम से जोड़ने को मिली हरी झंडी : ग्रोवर

Tue, 23 Dec 2025 02:15 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Tue, 23 Dec 2025 02:15 AM IST
विज्ञापन
Green signal given to link PGIMS's temporary jobs with Skill Employment Corporation: Grover
रोहतक। हरियाणा सरकार के कौशल रोजगार निगम लिमिटेड ने पंडित भगवत दयाल शर्मा स्नातकोत्तर चिकित्सा संस्थान की कच्ची नौकरियों को निगम से जोड़ने को मंजूरी दे दी है। अब संस्थान में कार्यरत एवं नए भर्ती होने वाले कर्मचारी निगम के नियमों के तहत पंजीकरण प्रक्रिया पूरी कर सकेंगे। चयन व नियुक्ति प्रक्रिया निगम के दिशा निर्देशों के अनुसार होगी। यह बात पूर्व मंत्री मनीष ग्रोवर ने कही।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि चंडीगढ़ में हुई कौशल रोजगार निगम के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स की बैठक में इस प्रस्ताव को सहमति दी गई। उन्होंने पीजीआई कर्मचारियों की ओर से सरकार के समक्ष मामला रखा था। उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य प्रदेशभर के कच्चे कर्मचारियों को सुरक्षित रोजगार देना एवं उन्हें 58 वर्ष तक नौकरी सुरक्षा सहित अन्य सुविधाएं सुनिश्चित करना है।
विज्ञापन


उन्होंने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, मुख्य सचिव एवं निगम अधिकारियों का आभार जताया और कहा कि इस फैसले से पीजीआई के कर्मचारियों को बड़ा लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed