फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Green belt will be built along the road from the station to Sector-6

स्टेशन से सेक्टर-छह तक सड़क के साथ बनेगी ग्रीन बेल्ट

Mon, 12 Apr 2021 01:10 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 12 Apr 2021 01:10 AM IST
विज्ञापन
Green belt will be built along the road from the station to Sector-6
गोहाना-रोहतक रेल ट्रैक उखाड़कर सात मीटर चौड़ी सड़क के साथ-साथ ग्रीन बेल्ट भी बनेगी। सड़क निर्माण के लिए 18 करोड़ रुपये रेलवे को मिल चुके हैं। ग्रीन बेल्ट बनाने में तीन करोड़ रुपये खर्च होंगे। इसके लिए अप्रैल में टेंडर प्रक्रिया होगी और मई के पहले पखवाड़े में काम शुरू होगा।
विज्ञापन

एलिवेडेट रेलवे ट्रैक बनने के बाद प्रदेश सरकार पुराने ट्रैक को उखाड़कर सात मीटर चौड़ी सड़क का निर्माण कराने जा रही है। सड़क रेलवे स्टेशन से सेक्टर छह तक बनेगी। सड़क बनने से लोगों का स्टेशन से बस स्टैंड, राजीव गांधी स्टेडियम और बजरंग भवन फाटक पहुंचना काफी सुगम होगा और कम दूरी होने से समय भी कम लगेगा। वहीं, रेलवे रोड पर लगने जाम की समस्या से भी लोगों को काफी राहत मिलेगी। अब प्रदेश सरकार ने एलिवेटेड ट्रैक के नीचे ग्रीन बेल्ट का प्रस्ताव रखा, जिसको रेलवे ने स्वीकार कर लिया है। ग्रीन बेल्ट बनाने में करीब तीन करोड़ रुपये खर्च होंगे, जो सरकार देगी। आधिकारिक सूत्र के अनुसार अब प्रदेश सरकार सात मीटर चौड़ी सड़क के बराबर एलिवेटेड ट्रैक के नीचे ग्रीन बेल्ट भी बनवाएगी। जल्द ही सड़क व ग्रीन बेल्ट बनाने का काम शुरू होगा। एईडीएन नवीन छिक्कारा का कहना है कि जल्द ही ट्रैक उखाड़कर सड़क बनाने का काम शुरू होगा। मगर कब से शुरू होगा कहा नहीं जा सकता है। वजह, पूरा मामला उच्चाधिकारी देख रहे हैं। वहीं, प्रदेश सरकार के को-ऑर्डिनेटर प्रदीप रंजन का कहना है कि रेलवे स्टेशन से सेक्टर-छह तक सड़क बनाने के काम का टेंडर अप्रैल माह के अंत तक हो जाएगा। सरकार सड़क के साथ ग्रीन बेल्ट बनवाएगी, जिस पर करीब तीन करोड़ रुपये का खर्च जाएगा।
विज्ञापन

ट्रैक उखाड़ने का काम भी साथ-साथ होगा
प्रदेश सरकार के को-ऑर्डिनेटर प्रदीप रंजन का कहना है कि एलिवेटेड ट्रैक बनने का बाद पुराने ट्रैक को उखाड़ा जाना था मगर लेबर का खर्च ज्यादा होने की वजह से पूरा काम एक साथ होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed