फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Grape-4... Classes up to fifth class will not be held in schools till 23rd November.

Rohtak News: ग्रैप-4... स्कूलों में 23 नवंबर तक नहीं लगेंगी पांचवीं तक की कक्षाएं

Tue, 19 Nov 2024 02:50 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Tue, 19 Nov 2024 02:50 AM IST
विज्ञापन
Grape-4... Classes up to fifth class will not be held in schools till 23rd November.
ग्रैप-4 की पाबंदियां लागू होने के बावजूद उनका पालन नहीं हो रहा है। लोग अंधेरा होने के बाद सरेआम कूड़ा जला रहे हैं, वहीं शहर में कई स्थानों पर निर्माण जारी है।
विज्ञापन

सोमवार को शहर के रेवाड़ी रोड, पुराना तहसील रोड, बहादुरगढ़ रोड, कोसली रोड पर कई जगहों पर सरेआम कूड़ा जलता मिला। वहीं शहर में कई जगह अब भी भवन निर्माण जारी है। यादव धर्मशाला के नजदीक, गुरुग्राम रोड, बहादुरगढ़ रोड पर कुछ जगह भवन निर्माण जारी है।
विज्ञापन

सोमवार को झज्जर का वायु गुणवत्ता सूचकांक 450 से ऊपर चला गया। सोमवार सुबह से ग्रैप-4 की पाबंदियां भी लागू हो गईं। इसके चलते जिला प्रशासन की तरफ से सभी प्राइमरी स्कूलों की 23 नवंबर तक छुट्टियां घोषित कर दी है। सोमवार को डीसी ने इसके आदेश जारी किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीसी ने जिला में खराब वायु गुणवत्ता के चलते सोमवार को 23 नवंबर तक पांचवीं कक्षा तक के स्कूलों में भौतिक रूप से कक्षाएं न लगाने के आदेश जारी किए हैं। उन्होंने कहा कि यह आदेश खराब वायु गुणवत्ता के चलते बच्चों के स्वास्थ्य को देखते हुए दिया गया है। उन्होंने कहा कि इस दौरान सभी विद्यालयों (राजकीय व प्राइवेट स्कूलों) में ऑनलाइन कक्षाएं जारी रहेंगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि यह आदेश 19 से 23 नवंबर तक लागू रहेंगे।

पूरा दिन आंखों में जलन की रही शिकायत
सोमवार को वायु गुणवत्ता सूचकांक 450 से ऊपर चला गया। इसके चलते सुबह से रात तक लोगों ने आंखों में जलन की शिकायत रही। कई लोग मास्क पहनकर बाहर अपने कार्यों के लिए निकले। सिविल अस्पताल में भी आंखों में जलन की शिकायत लेकर लगभग 70 मरीज ओपीडी में पहुंचे। चिकित्सकों की मानें तो इस मौसम में लोगों को अपना खास ध्यान रखना चाहिए। अस्थमा मरीजों को पूरा ध्यान रखना चाहिए। यदि कफ, सांस फूलने व बेहोशी जैसी समस्या आती है तो चिकित्सकों के परामर्श अनुरूप दवा लें।


311 एप, समीर एप पर करें शिकायत
वायु प्रदूषण फैलाने का कार्य कोई करता है तो उसकी शिकायत 311 एप व समीर एप पर कर सकते हैं। नागरिक सार्वजनिक परिवहन प्रणाली का उपयोग करें। वाहनों के टायरों में हवा पूरी रखें। वाहनों का प्रदूषण अंडर कंट्रोल चेक करवाते रहें। पुराने डीजल वाहनों को न चलाएं। कूड़ा कर्कट में आग न लगाएं। किसी भी प्रकार भवन निर्माण न करें।


जिले में खराब वायु गुणवत्ता के चलते 23 नवंबर तक पांचवीं कक्षा तक के स्कूलों में भौतिक रूप से कक्षाएं न लगाने के आदेश जारी किए हैं। एनसीआर में बढ़ते प्रदूषण की वजह से जिले की राजस्व सीमा में ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान के स्टेज 4 की पाबंदियां प्रभावी हो गई हैं।

- प्रदीप दहिया, डीसी, झज्जर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed