फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Grants will be given to promote research in medical colleges

Rohtak News: मेडिकल काॅलेजों में शोध प्रोत्साहन के लिए मिलेगा अनुदान

Sat, 22 Mar 2025 01:39 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 22 Mar 2025 01:39 AM IST
विज्ञापन
Grants will be given to promote research in medical colleges
फाेटो-21 सीटीके23 पीजीआई में आयोजित तीसरे रिसर्च कॉन्क्लेव में शोधकर्ताओं को सम्मानित करते हुए
प्रदेश सरकार का उद्देश्य मरीजों के हित में अधिक से अधिक रिसर्च करना है। ऐसे में पीजी के साथ यूजी छात्रों को भी नए-नए रिसर्च प्रोजेक्ट खोजने चाहिएं। अगले वर्ष तक संबंधित कॉलेजों को संकाय इंट्राम्यूरल (शोध प्रोत्साहन) अनुदान के साथ जल्द ही पूर्णकालिक पीएचडी कार्यक्रम की भी शुरुआत की जाएगी। यह कहना है स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय के कुलपति डाॅ. एचके अग्रवाल का। वे शुक्रवार को पंडित भगवत दयाल शर्मा स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय की ओर से सुश्रुत ऑडिटोरियम में आयोजित तीसरे रिसर्च कॉन्क्लेव में बोल रहे थे।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि कार्यक्रम में 240 प्रतिभागियों ने अपने रिसर्च पोस्टर व 40 प्रतिभागियों ने ओरल पेपर प्रस्तुत किए। इससे पूर्व उन्होंने कॉन्क्लेव के मुख्य अतिथि नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ वायरोलॉजी पुणे के निदेशक डाॅ. नवीन, पीजीआई निदेशक डाॅ. एसके सिंघल के साथ दीप प्रज्वलित कर कॉन्क्लेव का शुभारंभ किया।
विज्ञापन


स्वास्थ्य सेवा महानिदेशालय की संयुक्त निदेशक डाॅ. सिम्मी तिवारी ने कहा कि पशुओं से काफी नई बीमारियां सामने आई हैं। इस पर हमें काफी चिंतन करने की आवश्यकता है। हमें आईसीयू में इंफेक्शन कंट्रोल पर जोर देना चाहिए। उन्होंने चिकित्सकों से कहा कि हमें मरीज को कम से कम एंटीबायोटिक्स देने चाहिएं। इंफेक्शियस डिजिज अपोलो अस्पताल चेन्नई से डाॅ. अब्दुल ने एएमआर में जटिल चुनौतियों का समाधान नवाचार पर अपने विचार रखे। हेल्थ इकोनॉमिक्स पीजीआईएमईआर चंडीगढ़ से डाॅ. शंकर प्रिंजा ने वायु प्रदूषण कम करने के लिए दो उत्तर भारतीय शहरों पर की शोध का व्याख्यान दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

डाॅ. हरनीत सिंह ने बताया कि रिसर्च कॉन्क्लेव में पोस्टर प्रतियोगिता में मेडिकल श्रेणी में पहला स्थान डॉ. राहुल ने प्राप्त किया। दूसरे स्थान पर डॉ. वैशाली रही। डेंटल श्रेणी में डॉ. कल्पना, डॉ. मुजफ्फर रहे। पैरामेडिकल श्रेणी में प्रथम स्थान जफर, कीर्ति दूसरे स्थान पर रही।

अंडर ग्रेजुएट पोस्टर प्रतियोगिता में एमबीबीएस की निकिता प्रथम, रचिता दूसरे स्थान पर रही। ओरल पेपर प्रस्तुतिकरण में डॉ. सत्या रंजन मिश्रा पहले, डॉ. आकांक्षा दूसरे, डॉक्टर रितिका धमीजा तीसरे स्थान पर रही। अंडर ग्रेजुएट की श्रेणी में ऋषिका प्रथम, भावेश द्वितीय रहा। इस मौके पर डीन एकेडमिक अफेयर्स डाॅ. ध्रुव चौधरी, डीन डाॅ. कुलदीप लालड, चिकित्सा अधीक्षक डाॅ. कुंदन मित्तल, ऑर्गेनाइजिंग चेयरपर्सन डाॅ. पुष्पा दहिया, प्राचार्य डाॅ. संजय तिवारी, डॉ. वरूण अरोड़ा, डॉ. उमेश यादव, डॉ. मंजूनाथ, डॉ. हरनीत सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed