फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Grandfather-granddaughter waved in national yoga

दादा-पोती ने राष्ट्रीय स्तर पर लहराया योग में परचम

Tue, 11 Nov 2014 02:53 AM IST
रोहतक
रोहतक Updated Tue, 11 Nov 2014 02:53 AM IST
विज्ञापन
किलोई के राजेंद्र हुड्डा और उनकी पोती कोमल ने एक बार फिर आल इंडिया योग चैंपियनशिप में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए गोल्ड मेडल हासिल किया। लगातार पिछले दस साल से जहां राजेंद्र हुड्डा जीत हासिल करते आ रहे हैं वहीं पांच साल से कोमल के खाते में गोल्ड मेडल रहता है।
विज्ञापन


महर्षि पतंजलि योग सेवा समिति की ओर से पलवल में सात से नौ नवंबर तक हुई आल इंडिया योग चैंपियनशिप-2014 में देशभर से सैकड़ों प्रतिभागियों ने भाग लिया। चैंपियनशिप में प्रदेश के रोहतक जिले से राजेंद्र हुड्डा व कोमल भी प्रतिभागी थे। 60 से 70 आयु वर्ग में राजेंद्र ने प्रथम स्थान प्राप्त किया और 21 से 25 आयु वर्ग में उनकी पोती कोमल ने भी गोल्ड मेडल जीता।
विज्ञापन


सोमवार को रोहतक पहुंचने पर गांव के लोगों व परिजनों ने उनका जोरदार स्वागत किया। वहीं, महारानी किशोरी जाट कन्या महाविद्यालय की प्राचार्या ने भी उन्हें बधाई दी। हुड्डा ने बताया कि प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर द्वारा सम्मानित भी किया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन


9 साल की उम्र में सीखा योग: कोमल ने बताया कि नौ साल की उम्र में ही योग सीखना शुरू कर दिया था। इसकी पहली क्लास अपने भाई व दादा से ली। फिर, आगे बढ़ती गई और उनकी प्रतिभा में निखार आना शुरू हो गया। उनके दादा राजेंद्र 64 साल के हो गए हैं इसके बावजूद योग में उनसे आगे निकलना मुश्किल है।


राष्ट्रपति अवॉर्ड से हुई पुरस्कृत: कोमल पिछले माह 11 अक्टूबर को दिल्ली में राष्ट्रपति अवॉर्ड से पुरस्कृत हो चुकी है। उन्हें यह पुरस्कार डांस, गीत, कविता, खेल व योग के लिए मिला है। हाल ही में वह एमकेजेके से मास्टर ऑफ फिजिकल एजुकेशन कर रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed