फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Grand welcome for the last Kundu who returned from Jordan after winning a medal in Titauli

Rohtak News: जॉर्डन से पदक जीतकर लौटी अंतिम कुंडू का टिटौली में भव्य स्वागत

Mon, 01 Jul 2024 10:28 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 01 Jul 2024 10:28 PM IST
विज्ञापन
Grand welcome for the last Kundu who returned from Jordan after winning a medal in Titauli
59...गांव टिटौली में पहुंची खिलाड़ी अंतिम कुंडू का स्वागत करते ग्रामीण। स्त्रोत ग्रामीण
रोहतक। टिटोली की बेटी का जॉर्डन से पदक जीतकर सोमवार कर घर लौटी। स्वदेश पहुंची बेटी का एयरपोर्ट पर जोरदार स्वागत किया गया। सार्वदेशिक आर्य युवक परिषद हरियाणा के उप प्रधान स्वामी आदित्यवेश, अजयपाल आर्य, ब्लॉक समिति सदस्य सुरेश अंतिम के स्वागत में दिल्ली पहुंचे। यहां से टिटोली सीमा पर ग्रामीणों ने उसका फूल व नोटों की मालाओं से स्वागत किया।
विज्ञापन

कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता स्वामी आदित्यवेश ने कहा कि अंतिम कुंडू हरियाणा का गौरव व भारत की शान है। अंतिम ने जॉर्डन में महिला एशियन कुश्ती चैंपयनशीप के अंडर-23 वर्ग के 65 किलोभार वर्ग में स्वर्ण पदक जीतकर साबित कर दिया है कि बेटियां किसी से कम नहीं हैं। उन्होंने परिवार, आर्य अखाडा टिटोली के कोच व प्रबंधक मंडल को इस जीत के लिए सराहा।
विज्ञापन

कुंडू खाप के प्रधान जयवीरा कुंडू ने कहा कि अंतिम ने कुंडू कुल के साथ साथ भारत का नाम रोशन किया है। यह अन्य बेटियों के लिए प्रेरणा स्रोत बन गई है। अजयपाल आर्य ने कहा कि अंतिम पिछले चार साल से अखाड़े में मेहनत कर रही है। इसका अगला लक्ष्य ओलंपिक में भारत का प्रतिनिधित्व करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अंतिम कुंडू ने कहा कि उसका फाइनल मुकाबला मंगोलिया की पहलवान के साथ हुआ। इसे 10 के मुकाबले 15 अंकों से हराया। इस मौके पर विनोद कुंडू, प्रिंस कुंडू, डॉ. प्रमोद, ईश्वर कुंडू, रजनेश, बलजीत कुंडू, समुद्र कुंडू, रमेश कुंडू, आशीष, देवेंद्र कुंडू, नवीन वशिष्ठ, कुलदीप प्रधान, औरश पूर्व सरपंच, वजीर कुंडू ने भी अंतिम कुंडू व उसके कोच कुलदीप शास्त्री का स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed