फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Grabbed Rs 14.51 lakh on the pretext of part time job, case registered

Rohtak News: पार्ट टाइम जॉब का झांसा देकर 14.51 लाख रुपये हड़पे, केस दर्ज

Sun, 21 Apr 2024 03:33 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Sun, 21 Apr 2024 03:33 AM IST
विज्ञापन
Grabbed Rs 14.51 lakh on the pretext of part time job, case registered
झज्जर। पार्ट टाइम जॉब का झांसा देकर एक व्यक्ति से अज्ञात लोगों ने 14 लाख 51 हजार 710 रुपये ठग लिए। पुलिस ने शिकायत पर केस दर्ज किया है। सिवाना गांव निवासी विजय कुमार ने पुलिस में शिकायत दी है कि उसके पास 9 अप्रैल को टेलीग्राम के माध्यम से मैसेज आया, इसमें लिखा था कि वह सुमन रेंडस्टेंड इंडिया प्राइवेट लिमिट कंपनी की रिक्यूटर है। उसने उसे गूगल व टेलीग्राम के माध्यम से पार्टटाइम जॉब आफर की। इसके बाद उसे लिंक भेजा गया और होटल को रेटिंग व रिव्यू देने को कहा गया। उसने ऐसा किया तो उसके खाते में राशि आ गई। उसे बार-बार ऐसा करने को कहा गया और राशि खाते में डलवाई गई। उसका कमीशन वेबसाइट पर शो होता था, लेकिन उसे नहीं मिला। ऐसा करते हुए उन्होंने उससे 14 लाख 51 हजार 710 रुपये ठग लिए। बाद में उसे ठगी का अहसास हुआ। अब वह उसे पांच लाख रुपये टैक्स भरने काे बोल रहे हैं। पुलिस ने शिकायत पर केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed