फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Goyal Cricket XI won the match by one wicket

Rohtak News: गोयल क्रिकेट एकादश ने एक विकेट से मैच जीता

Sun, 30 Mar 2025 12:00 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Sun, 30 Mar 2025 12:00 AM IST
विज्ञापन
Goyal Cricket XI won the match by one wicket
रोहतक। गोयल विंटर क्रिकेट कप के तहत बख्तावर क्रिकेट क्लब एकादश व गोयल क्रिकेट क्लब एकादश के बीच टी-20 मैच खेला गया। मुकाबला बख्तावर क्रिकेट ग्राउंड मायना में खेला गया। गोयल क्रिकेट एकादश ने एक विकेट से मैच जीता। ध्रुव शर्मा को मैन ऑफ द मैच व आशीष सिवाच को बेस्ट बल्लेबाज चुना गया।
विज्ञापन

इस मैच में गोयल क्रिकेट क्लब ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए बख्तावर क्रिकेट एकादश की टीम 16.4 ओवर में 100 पर ऑलआउट हो गई। बख्तावर क्रिकेट एकादश की ओर से आशीष सिवाच ने 37 रन बनाए। गोयल क्रिकेट एकादश की ओर से ध्रुव शर्मा ने चार विकेट लिए। अभिनव गुप्ता, निमित नांदल व देव ने दो-दो विकेट लिए। जवाब में गोयल एकादश ने 19.3 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 101 रन बनाकर एक विकेट से मैच जीता। गोयल टीम की ओर से अभिनव सिंह ने 29 व हर्ष ने 18 रन बनाए। बख्तावर एकादश की ओर से समीर ने तीन, दीपक पंघाल व आशीष सिवाच ने दो-दो विकेट लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed