फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Government will not be formed without the blessings of Brahmins, 20 tickets should be given: Surendra Sharma Barota

ब्राह्मणों के आशीर्वाद के बिना नहीं बनेगी सरकार, 20 टिकट दिए जाएं : सुरेंद्र शर्मा बड़ौता

Thu, 29 Aug 2024 01:26 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 29 Aug 2024 01:26 AM IST
विज्ञापन
Government will not be formed without the blessings of Brahmins, 20 tickets should be given: Surendra Sharma Barota
28सीटीके50..सेक्टर-2 ​स्थित परशुराम आश्रम में बैठक करते ब्राह्मण समाज के लोग। स्रोत: ब्राह्मण स
रोहतक। ब्राह्मणों के आशीर्वाद के बिना कोई दल सरकार नहीं बना पाएगा। समाज को कम से कम 20 विधानसभा के टिकट दिए जाएं। बुधवार को सेक्टर 2 स्थित भगवान परशुराम आश्रम में सर्व ब्राह्मण सभा के प्रदेश अध्यक्ष सुरेंद्र शर्मा बड़ौता ने बैठक के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए यह बात कही।
विज्ञापन

शर्मा ने कहा कि उन्होंने कहा कि 17 अगस्त को कैथल में ब्राह्मण समाज की प्रदेश स्तरीय बैठक बुलाई गई थी, जिसमें कमेटी गठित की गई थी। कमेटी की ओर से सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया था कि कि प्रदेश में सभी राजनीतिक दलों से कम से कम 20 टिकट मांगें जाएं। इसी कड़ी में प्रदेशभर में प्रेसवार्ता का दौर जारी है और वे आज रोहतक पहुंचे हैं। मीडिया के माध्यम से राजनीतिक दलों के समक्ष अपनी आवाज उठाई जा रही है। उन्होंने कहा कि ब्राह्मण समाज अपनी जनसंख्या के आधार पर 20 टिकटों की मांग कर रहा है। ऐसे विधानसभा क्षेत्रों में ब्राह्मण समाज को टिकट दिए जाएं जहां ब्राह्मण समाज जीतने की स्थिति में है। यदि ब्राह्मण समाज की अनदेखी की जाती है तो प्रदेश स्तरीय कमेटी ब्राह्मण समाज को विश्वास में लेकर बड़ा फैसला लेगी। टिकट वितरण के बाद समीक्षा की जाएगी कि किस राजनीतिक दल ने ब्राह्मण समाज को कितने टिकट दिए हैं और फिर ब्राह्मण समाज एकजुटता से अपना फैसला लेगा। इस अवसर पर रोशन लाल शर्मा बस्ताड़ा प्रदेश सचिव, मनीश शर्मा प्रदेश प्रैस सचिव, बाबू राम शर्मा बाहरी, भगवान परशुराम आश्रम जनकल्याण समिति के प्रधान एडवोकेट ललित कौशिक, डॉक्टर कपिल कौशिक महासचिव, डाॅक्टर हरिओम शर्मा कोषाध्यक्ष, रवि शर्मा व नवीन शर्मा, रमेश शर्मा बोहर, एडवोकेट सत्य नारायण कौशिक पूर्व प्रधान सहित अन्य भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed