फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Government should withdraw the law made for seed and medicine sellers

Rohtak News: बीज व दवा विक्रेताओं के लिए बना कानून वापस ले सरकार

Sat, 05 Apr 2025 12:39 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 05 Apr 2025 12:39 AM IST
विज्ञापन
Government should withdraw the law made for seed and medicine sellers
04सीटीके03-नए कानून को लेकर सीएम के नाम डीआरओ को ज्ञापन सौंपते खाद, बीज व दवा विक्रेता एसोसिएशन
रोहतक। खाद बीज एवं दवाई विक्रेता संगठन की ओर से शुक्रवार को कोर्ट रोड स्थित एक होटल में बैठक का आयोजन किया गया। यहां से संगठन के पदाधिकारी लघु सचिवालय तक पैदल विरोध प्रदर्शन करते हुए पहुंचे। लघु सचिवालय में डीआरओ कनब लाकड़ा को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नाम पर ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

संगठन के प्रधान संजय मित्तल ने बताया कि सरकार ने बीज व दवाई कानून में बदलाव किया है। नए कानून में बीज व दवाई का सैंपल फेल होने पर कंपनियों के साथ विक्रेताओं पर भी कार्रवाई के आदेश दिए गए हैं। दुकानदार सभी कंपनियों से बीज व दवाई की सामग्री सील बंद लेते हैं। इन्हें सील बंद ही भेजा जाता है। सील बंद सामग्री का सैंपल फेल होने पर कंपनियों की जिम्मेदारी है, न कि दुकानदार की। देश के अन्य किसी राज्य में इस तरह का कानून नहीं है। नया कानून लागू होने के बाद अन्य राज्य की विभिन्न कंपनियों ने हरियाणा में माल सप्लाई करने से मना कर दिया है। इससे दुकानदारों व विक्रेताओं को आने वाले समय पर काफी परेशानी का सामना करना पड़ेगा। इस कानून को वापस लेने के लिए शुक्रवार को सरकार के नाम ज्ञापन दिए गए हैं। सरकार बीज व दवाई विक्रेताओं के लिए हरियाणा में बने कानून वापस ले। ऐसा नहीं होने पर विक्रेता दुकानों को बंद कर प्रर्दशन करने को विवश होंगे।
विज्ञापन

6 अप्रैल को कुरुक्षेत्र की बैठक में शामिल होंगे 170 विक्रेता
सरकार बीज व दवाई विक्रेता पर बनाए गए नए कानून को लेकर छह अप्रैल को बैठक करेगी। इसमें रोहतक से 170 विक्रेता शामिल होंगे। प्रधान संजय मित्तल ने कहा कि नए कानून को लेकर 6 अप्रैल को कुरुक्षेत्र में बैठक होगी। बैठक के बाद हरियाणा बीज व दवाई विक्रेताओं की ओर से दुकानों को बंद करने का निर्णय लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed