{"_id":"677c411693da642beb0b71f6","slug":"government-should-take-seriously-the-demands-of-roadways-employees-rohtak-news-c-17-roh1020-576304-2025-01-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: रोडवेज कर्मचारियों की मांगों को गंभीरता से ले सरकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: रोडवेज कर्मचारियों की मांगों को गंभीरता से ले सरकार
Tue, 07 Jan 2025 02:16 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
Updated Tue, 07 Jan 2025 02:16 AM IST
विज्ञापन
06सीटीके07...रोडवेज बस अड्डे पर बैठक करते रोडवेज कर्मचारी। संवाद
हरियाणा रोडवेज वर्कर्स यूनियन और सर्व कर्मचारी संघ की ओर से यूनियन राज्य कमेटी की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक का संचालन महासचिव सुमेर सिवाच ने किया। बैठक में यूनियन के राज्य प्रधान नरेंद्र दिनोद ने कहा कि सरकार कर्मचारियों की मांगों को लागू करे, निजीकरण नहीं करने के बारे में सरकार अपनी नीति स्पष्ट करे।
ये हैं कर्मचारियों की मांगें
परिचालक व लिपिक का वेतनमान 35,400 रुपये किया जाए व हैवी चालक का पे ग्रेड 53,100 किया जाए। श्रेणियों के कर्मचारियों के वेतनमान संशोधन करने, कौशल रोजगार निगम भंग कर सभी कर्मचारियों को पक्का करने, विभाग में खाली पदों पर पक्की भर्ती की जाए, खाली पदों पर प्रमोशन करने, अर्जित अवकाश में कटौती को रोक कर दोबारा पुरानी छुट्टी लागू की जाए। पुरानी पेंशन स्कीम बहाल करने, जोखिम भत्ता देने, तकनीकी कर्मियों को तकनीकी वेतनमान देने, बकाया बोनस का भुगतान किया जाए। ओवर टाइम पॉलिसी पूर्ण रूप से बहाल की जाए व सभी सरकारी बसों के चेसिस पर बॉडी बनवाने का काम एचआरसी गुरुग्राम में करवाया जाए आदि सभी मांगों को लागू करने बारे सरकार को नया मांग पत्र भेजा।
बैठक में निर्णय लिया गया सभी डिपो में जनजागरण अभियान चलाया जाएगा। सदस्यता अभियान की समीक्षा करते हुए 31 जनवरी तक का समय बढ़ाया गया। सभी डिपो में कार्यकर्ताओं की कन्वेंशन करने का निर्णय लिया गया। इस मौके पर राज्य कैशियर सुशील ईकश, प्रेस सचिव पृथ्वी सिंह चाहर वरिष्ठ उपप्रधान शिवकुमार श्योराण मौजूद रहे।