फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Government should increase the salary to 30 thousand rupees per month: Rajendra Singh

वेतन 30 हजार रुपये प्रतिमाह करे सरकार : राजेंद्र सिंह

Mon, 21 Jul 2025 02:03 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Mon, 21 Jul 2025 02:03 AM IST
विज्ञापन
Government should increase the salary to 30 thousand rupees per month: Rajendra Singh
रोहतक। सरकार लगातार मजदूर और कर्मचारी विरोधी नीतियां लागू कर रही है। चार लेबर कोड लाकर लगभग सभी श्रम कानूनों को समाप्त कर दिया गया है। मजदूरों की मांगों पर कोई सुनवाई नहीं हो रही है। पिछले दस वर्षों से प्रदेश में न्यूनतम वेतन नहीं बढ़ाया गया है। बढ़ती महंगाई के अनुसार यह वेतन कम से कम 30 हजार रुपये प्रति माह होना चाहिए। ये बात रविवार को ऑल इंडिया यूनाइटेड ट्रेड यूनियन सेंटर (एआईयूटीयूसी) की बैठक में राज्य यूनियन के अध्यक्ष राजेंद्र सिंह ने कही।
विज्ञापन

भरत कॉलोनी स्थित एआईयूटीयूसी के बलवंत भवन में राज्यस्तरीय बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता राज्य यूनियन के अध्यक्ष राजेंद्र सिंह ने की। संचालन राज्य सचिव हरि प्रकाश ने किया। हरि प्रकाश ने कहा कि पुरानी पेंशन योजना को बहाल करने की मांग को सरकार नजरअंदाज कर रही है। आंदोलन के दबाव में एनपीएस की जगह यूपीएस लाकर कर्मचारियों के साथ छल किया जा रहा है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि मांगों को लेकर 4 सितंबर को दिल्ली के जंतर-मंतर पर एआईयूटीयूसी की ओर से प्रदर्शन किया जाएगा। बैठक में राजेंद्र सिंह, ईश्वर सिंह राठी, हरिप्रकाश, राजू, मास्टर सुबेसिंह, शेरसिंह, रामफल, सतीश, पुष्पा दलाल, कृष्णा मढ़ाना व मेहर सिंह आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed