फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Government should give Rs 500 bonus on wheat MSP: Bhupendra Hooda

गेहूं के एमएसपी पर 500 रुपये बोनस दे सरकार : भूपेंद्र हुड्डा

Fri, 15 Apr 2022 02:21 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 15 Apr 2022 02:21 AM IST
विज्ञापन
Government should give Rs 500 bonus on wheat MSP: Bhupendra Hooda
पत्रकार वार्ता करते पूर्व मुख्य मंत्री भूपेन्द्र सिंह हुड्डा, साथ में विधायक बीबी बतरा। विज्ञप् - फोटो : RohtakCity
कुश्ती, शूटिंग व तीरंदाजी को कॉमनवेल्थ खेलों से बाहर करना गलत है। इसके खिलाफ आवाज उठाई जाएगी। महंगाई ने किसानों की हालत खराब कर दी है। इसके चलते किसानों की फसल लागत बढ़ गई है। इसलिए किसानों को गेहूं की फसल के लिए एमएसपी पर 500 रुपये बोनस दिया जाए। सरकार सिर्फ एमएसपी को न देखें। किसान की लागत व प्राकृतिक प्रकोप को भी देखे। यह कहना है पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा का। वे वीरवार को डॉ. आंबेडकर को श्रद्धांजलि देने के बाद पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि रूस व यूक्रेन युद्ध की वजह से अंतरराष्ट्रीय बाजार में गेहूं के दाम काफी बढ़े हैं। अंतरराष्ट्रीय बाजार में गेहूं की कीमत करीब 3500 रुपये प्रति क्विंटल तक पहुंच चुकी है। इसका फायदा देश व प्रदेश के किसानों को भी मिलना चाहिए। किसानों को स्वामीनाथन आयोग के सी 2 फार्मूले के तहत एमएसपी मिलना चाहिए। क्योंकि रूस व यूक्रेन के युद्ध से उत्पन्न स्थिति हमेशा नहीं रहेगी। इसलिए किसान हित में सरकार को एमएसपी की गारंटी का कानून बनाना चाहिए। उन्होंने कहा कि बीबीएमबी (भाखड़ा ब्यास मैनेजमेंट बोर्ड) में हरियाणा का सदस्य नहीं होने की वजह से प्रदेश को उसका हक नहीं मिल पा रहा है। बार-बार मांग के बावजूद सरकार इस तरफ ध्यान नहीं दे रही है। बिजली संकट पर उन्होंने कहा कि उनके कार्यकाल में कभी बिजली संकट पैदा नहीं हुआ। क्योंकि, प्रदेश में चार नए पावर प्लांट व एक न्यूक्लियर पावर प्लांट लगाया गया था। हरियाणा की उत्पादन क्षमता इतनी है कि वह अन्य राज्यों को भी बिजली दे सकता है। सरकार क्षमता के मुताबिक पावर प्लांट से उत्पादन नहीं कर रही है। इस वजह से प्रदेश को बिजली की किल्लत झेलनी पड़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed