फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Government should give back the land to Gaur Brahmin educational institution: Hooda

गौड़ ब्राह्मण शिक्षण संस्था को जमीन वापस दे सरकार: पूर्व सीएम

Sun, 22 May 2022 01:42 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 22 May 2022 01:42 AM IST
विज्ञापन
Government should give back the land to Gaur Brahmin educational institution: Hooda
पूर्णचंद आजाद की प्रतिमा का अनावरण करते पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा। विज्ञप्ति - फोटो : RohtakCity
कांग्रेस मजबूत थी, है और रहेगी। आने वाले दिनों में कांग्रेस और मजबूत होगी। पार्टी विपक्ष के तौर पर ज्यादा मुखरता से जनता के मुद्दे उठाते हुए प्रदेश में हर मोर्चे पर विफल रही भाजपा-जजपा सरकार को उखाड़ फेंकने का काम करेगी। सरकार गौड़ ब्राह्मण शिक्षण संस्था को उसकी जमीन वापस दे। यह उनका हक है। यह हक उन्हें मिलना चाहिए। सरकार इतिहास के साथ छेड़छाड़ न करे। देश के लिए कुर्बानियां देने वालों का सम्मान किया जाए। अपने पूर्वजों व उनके योगदान को भूलने वाले देश व समाज तरक्की नहीं कर सकता है। यह कहना है पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा का। वे शनिवार को स्वतंत्रता सेनानी पूर्णचंद आजाद की प्रतिमा का अनावरण करने पहुंचे थे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता सेनानियों की याद में आयोजित किसी भी कार्यक्रम में जाना सौभाग्य और गर्व की बात है। इन महान विभूतियों की कुर्बानियों के चलते देश को आजादी मिल पाई है। इसलिए देश को आगे बढ़ाने के लिए स्वतंत्रता सेनानियों व शहीदों के बताये मार्ग पर चलना होगा। अपने शहीदों व पूर्वजों को याद रखना होगा। ऐसा नहीं करके हम न केवल उन्हें, बल्कि उनके सपनों को भी ठेस पहुंचाएंगे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने संगठन निर्माण की प्रक्रिया को तेज कर दिया है। फतेहाबाद में 29 मई को होने वाले विपक्ष आपके समक्ष कार्यक्रम को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं। विपक्ष के तौर पर कांग्रेस जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा व कर्मठता के साथ निभाएगी। इस मौके पर शादी लाल बतरा, सुभाष बतरा, विधायक भारत भूषण बतरा, दीश ही दान-ए-वतन यादगार कमेटी के प्रधान मनमोहन आजाद समेत कई गण्यमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed