{"_id":"653581b6a5d835d55b0be9e4","slug":"government-should-approve-construction-of-cancer-hospital-in-agroha-medical-college-rohtak-news-c-17-roh1020-276666-2023-10-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: अग्रोहा मेडिकल कॉलेज में कैंसर अस्पताल बनाने की मंजूरी दे सरकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: अग्रोहा मेडिकल कॉलेज में कैंसर अस्पताल बनाने की मंजूरी दे सरकार
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
रोहतक। राजस्थान सरकार ने राज्य अग्रसेन कल्याण बोर्ड का गठन किया है। इसी प्रकार हरियाणा सरकार को भी राजस्थान सरकार की तरह राज्य अग्रसेन कल्याण बोर्ड का गठन करना चाहिए। सरकार को अग्रोहा मेडिकल कॉलेज में कैंसर अस्पताल बनाने की मंजूरी तत्काल देनी चाहिए। यह कहना है अग्रोहा धाम वैश्य समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष व व्यापार मंडल के प्रांतीय अध्यक्ष बजरंग गर्ग का। वह रविवार को हुडा कॉम्प्लेक्स स्थित निजी स्कूल में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। समाज के प्रतिनिधियों की बैठक के बाद उन्होंने कहा कि अग्रोहा धाम में 29 अक्तूबर को 40वां वार्षिक मेला महाकुंभ लगेगा। इसमें देश भर से लाखों लोग भाग लेंगे। अग्रोहा धर्मनगरी है। यह महाराजा अग्रसेन की राजधानी होती थी। अग्रोहा धाम के साथ देश के नागरिकों की आस्था जुड़ी हुई है। यहां हर रोज हजारों लोग दर्शन के लिए आते हैं। अग्रोहा में चौमुखी विकास के लिए वैश्य समाज रात-दिन लगा है। केंद्र सरकार ने अग्रोहा को विकसित करने व टीले की खुदाई की मंजूरी दी है। यह काम तत्काल शुरू करते हुए मास्टर प्लान बनाना चाहिए। सरकार अग्रोहा को इंडस्ट्रीयल जोन व टैक्सटाइल हब बनाती है तो देश का वैश्य समाज व व्यापारी करोड़ों-अरबों रुपये का पूंजी निवेश करेंगे। इस मौके पर एलपीएस बोसार्ड के एमडी राजेश जैन, राहुल जैन, राकेश गर्ग, संदीप बब्बर, मंजू गर्ग, बृजबाला गुप्ता, सुशील गुप्ता प्रेम गर्ग, अंकित बंसल, पंकज गोयल, आशीष मित्तल, मुकेश गुप्ता, मुकेश सिंघल, दीपक गुप्ता, परम भूषण आर्य, राजन गोयल, ममता जैन समेत वैश्य समाज के प्रतिनिधि मौजूद रहे।