फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Government should also give pay scale of 35400 to police personnel: Jaihind

सरकार पुलिस के जवानों को भी दे 35400 का वेतनमान : जयहिंद

Mon, 24 Jul 2023 02:37 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 24 Jul 2023 02:37 AM IST
विज्ञापन
Government should also give pay scale of 35400 to police personnel: Jaihind
रोहतक।
विज्ञापन

हरियाणा पुलिस के जवानों ने पहली बार ट्विटर के माध्यम से हजारों ट्वीट और रिट्विट कर सरकार की आंख और कान खोलने का प्रयास किया है। पुलिस कर्मचारी सड़कों पर ड्यूटी के दौरान ही अपनी 35400 की मांग के लिए ट्विटर पर रिट्विट कर रहे हैं। यह बात सामाजिक कार्यकर्ता नवीन जयहिंद ने यहां जारी एक विज्ञप्ति में कही।

जयहिंद कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री और गृहमंत्री पुलिसकर्मियों से किये अपने वादों को पूरा करे। सरकार ने सत्ता में आने से पहले अपने चुनावी घोषणा पत्र में हरियाणा पुलिस के कर्मचारियों को वेतन बढ़ाने का वादा किया था। सरकार बनने के बाद इस ओर कोई कदम नहीं उठाया गया। पुलिसकर्मियों की मांगों में ड्यूटी 24 घंटे की जगह 8 घंटे करने, कर्मचारियों की वेतन विसंगति दूर करने, बेसिक पे 35400 लागू करने, पुलिस कर्मचारियों को रिस्क एलाउंस 10 हजार रुपये देने, कर्मचारियों को दिया जाने वाला 20 दिनों का ट्रैवलिंग एलाउंस (टीए) स्थाई रूप से वेतन के साथ जोड़ने, वर्तमान महंगाई को देखते हुए पुलिस कर्मचारियों को दिया जाने वाला भत्ता 600 रुपये से बढ़ाकर 4000 रुपये करने, कर्मचारियों को दी जाने वाली छुट्टियों का तरीका सरल करने समेत अन्य मुद्दे शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed