फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Government's decision attack on the autonomy of the university

सरकार का फैसला विश्वविद्यालय की स्वायत्तता पर हमला

Wed, 10 Nov 2021 01:15 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 10 Nov 2021 01:15 AM IST
विज्ञापन
Government's decision attack on the autonomy of the university
राज्य सरकार के फैसले को विश्वविद्यालय की स्वायत्तता पर हमला बताते हुए एमडीयू के शिक्षक और गैर शिक्षक कर्मचारी संघ इसके विरोध में आ गए हैं। दोनों ने एकजुट होकर सरकार के तुगलकी फरमान का विरोध करने का फैसला किया है।
विज्ञापन

एमडीयू के गैर शिक्षक कर्मचारी संघ की आमसभा की मीटिंग प्रधान रणधीर कटारिया की अगुवाई में हुई। उन्होंने कहा कि मुख्य सचिव ने 8 अक्तूबर 2021 को पत्र जारी किया है, जिसके अनुसार अब सरकार विश्वविद्यालयों में भर्तियां कर सकेगी। इसका डटकर विरोध किया जाएगा। बैठक में यह भी फैसला लिया गया कि अगर विश्वविद्यालय की कार्यकारी परिषद इस एजेंडे को लाती है तो उसका भी विरोध किया जाएगा, किसी भी सूरत में एजेंडा पास नहीं होने दिया जाएगा। बैठक में शिक्षक संघ ने भी गैर शिक्षक संघ को इस मुद्दे पर समर्थन का एलान किया। शिक्षक संघ के प्रधान डॉ. विकास, महासचिव डॉ. सुधीर कटारिया, कार्यकारी परिषद के सदस्य डॉ. सुरेंद्र यादव मौजूद रहे। उन्होंने सरकार को चेतावनी दी कि अगर यह फैसला वापस न लिया गया तो पूरे प्रदेश में विश्वविद्यालयों की स्वायत्तता बचाने के लिए शिक्षक, कर्मचारी और छात्र मिल कर संघर्ष करेंगे। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की नौकरियां अपने हाथ में लेना विश्वविद्यालय की स्वायत्तता पर हमला है। किसी भी सूरत में विश्वविद्यालय की स्वायत्तता पर हमला नहीं होने देंगे। कर्मचारियों ने कुलपति और कुलसचिव कार्यालय पर नारेबाजी की। विश्वविद्यालय अनुदान आयोग का हवाला देते हुए कुलपति को पत्र लिखा है। बैठक में उप प्रधान राजेश गिरधर, महासचिव रविंद्र लोहिया, सह सचिव रमेश रोहिल्ला, कोषाध्यक्ष विकास अहलावत, डॉ. सुरेश मलिक, फूल कुमार बोहत, कुलवंत मलिक, सुरेश कौशिक आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed