{"_id":"6607207a9fa7a9c53c0603d5","slug":"government-procurement-started-in-bahadurgarh-waiting-in-jhajjar-and-beri-jhajjar-news-c-200-1-bgh1002-106480-2024-03-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: बहादुरगढ़ में सरकारी खरीद शुरू, झज्जर व बेरी में इंतजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: बहादुरगढ़ में सरकारी खरीद शुरू, झज्जर व बेरी में इंतजार
Sat, 30 Mar 2024 01:41 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
Updated Sat, 30 Mar 2024 01:41 AM IST
विज्ञापन
बहादुरगढ़। सरकारी खरीद न होने की वजह से सस्ते में प्राइवेट आढ़तियों को सरसों बेच रहे किसानों को शुक्रवार को सरकारी खरीद शुरू होेने से राहत मिली। पहले दिन मंडी में हैफेड एजेंसी द्वारा किसानों की 70 क्विंटल सरसों की फसल खरीदी गई।
सरसों की सरकारी खरीद शुरू होने के बाद किसानों की जान में जान आई। शुक्रवार से खरीद शुरू होने के बाद काफी हद तक राहत मिली। प्राइवेट आढ़ती किसानों की फसल को 4600 से 4850 रुपये के बीच खरीद रहे थे, जबकि सरकार की ओर से सरसों का एमएसपी 5650 रुपये तय किया गया है। इससे किसानों को 600 से 800 रुपये तक नुकसान हो रहा था।
शुक्रवार को बहादुरगढ़ की अनाज मंडी में कुलासी, मुकुंदपुर, ईस्सरहेड़ी के अलावा अन्य कई गांवों के किसान सरसों की फसल बेचने के लिए पहुंचे। मार्केट कमेटी की ओर से चार किसानों के गेट पास काटे गए। देर रात तक किसानों की सरसों की फसल खरीदी गई। उठान शनिवार को होगा। सरसों की फसल हैफेड एजेंसी द्वारा खरीदी गई है। उक्त गांवों से पहुंचे किसानों देवेंद्र कुमार, रणधीर सिंह, जयपाल ने बताया कि कई दिनों से सरसों की सरकारी खरीद नहीं हो रही थी।
विज्ञापन
लगातार किसान प्राइेवट आढ़तियों को फसल बेचने को मजबूर हो रहे थे। शुक्रवार से खरीद शुरू हुई है। किसानों का कहना है कि इसे लगातार जारी रखना चाहिए ताकि किसानों की फसल खरीद जा सके। किसानों ने मंडी में फसल खरीद केंद्र पर सुविधाओं की मांग भी की है।