फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   government missed pension to dronacharya and arjun awardi

द्रोणाचार्य, अर्जुन और ध्यानचंद अवार्डियों को पेंशन देना भूली सरकार

Sun, 25 Oct 2015 01:20 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक Updated Sun, 25 Oct 2015 01:20 AM IST
विज्ञापन
मौजूदा सरकार ने जहां नई खेल नीति लागू कर खेल को बढ़ावा दे रही वही, अर्जुन, द्रोणाचार्य व ध्यानचंद अवार्डियों को पेंशन देना भूल गई है। प्रदेश के 76 अर्जुन अवार्डियों के अलावा 14 द्रोणाचार्य और 7 ध्यानचंद अवार्डी को पिछले पांच महीने से पेंशन नहीं मिल रही है। सरकार की ओर से हर महीने उनको 5 हजार रुपये की पेंशन दी जाती है, लेकिन पिछले पांच महीने से पेंशन नहीं मिली। इस बारे में उनको अधिकारियों से भी कोई जानकारी नहीं मिलती है और अधिकारी इस मामले को सरकार के स्तर का बताकर पल्ला झाड़ लेते हैं।
विज्ञापन


खेलों में अच्छा प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को अर्जुन अवार्ड दिया गया तो कोच को अच्छे खिलाड़ी देने पर द्रोणाचार्य अवार्ड दिया गया। इनके अलावा हॉकी के खिलाड़ियों को ध्यानचंद अवार्ड दिया गया। इन सभी को अवार्ड देने के साथ ही 5 हजार रुपये की पेंशन शुरू की गई। यह पेंशन हर महीने दी जाती थी। सरकार ने पेंशन को शुरू जरूर कर दिया, लेकिन उनको यह पेंशन पिछले पांच महीने से नहीं मिल रही है। इससे पहले भी एक बार उनको छह महीने तक पेंशन नहीं मिली थी, लेकिन अधिकारियों से मिलकर समस्या बताने के बाद पेंशन मिल गई थी। वहीं अब अधिकारी इस मामले को सरकार के स्तर का बताकर पल्ला झाड़ रहे हैं।
विज्ञापन


अर्जुन अवार्डी बॉक्सर जितेन्द्र ने बताया कि पेंशन पिछले कई महीने से नहीं मिल रही है और इससे पहले भी इस तरह की समस्या आयी थी। उस समय भी अधिकारियों से बात करने के बाद ही पेंशन दी गई थी। वहीं जिला खेल अधिकारी ओमपति मल्हान ने बताया कि यह पेंशन कई महीने की इकट्ठी दी जाती है, अवार्डियों के खाते में जरूर पहुंचा दी जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed