{"_id":"6727e260f656dd9d600f32a4","slug":"government-is-upliftment-of-every-class-equally-mohanlal-badoli-rohtak-news-c-197-1-snp1007-127123-2024-11-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकार प्रत्येक वर्ग का समान रूप से कर रही उत्थान : मोहनलाल बड़ौली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरकार प्रत्येक वर्ग का समान रूप से कर रही उत्थान : मोहनलाल बड़ौली
Mon, 04 Nov 2024 02:21 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
Updated Mon, 04 Nov 2024 02:21 AM IST
विज्ञापन
सोनीपत। सेक्टर-15 स्थित भाजपा कार्यालय पर रविवार को डूम समाज के लोगों ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल बड़ौली से मुलाकात कर उन्हें ज्ञापन सौंपा।
इस दौरान भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सैनी के नेतृत्व में सरकार हरियाणा एक-हरियाणवी एक की सोच पर समाज के हर वर्ग के उत्थान का कार्य कर रही है। मोहनलाल बड़ौली ने समाज के लोगों को पूरी स्पष्टता के साथ हुई टिप्पणी के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सैनी जात-पात की राजनीति से ऊपर उठकर लोगों के विकास के लिए सकारात्मक सोच रखते हैं। उनके नेतृत्व में हर वर्ग का समान रूप से उत्थान हो रहा है। लोगों ने भाजपा सरकार की नीतियों पर ही मोहर लगाते हुए प्रदेश में तीसरी बार सरकार बनाई। हर समाज के युवाओं को उनकी योग्यता के आधार पर बिना खर्ची व पर्ची के नौकरियां दी गई हैं।