{"_id":"69d577988f5d3cf15706e05e","slug":"government-imposing-conditions-on-farmers-for-not-paying-msp-bhupinder-hooda-rohtak-news-c-17-roh1019-836313-2026-04-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"एमएसपी न देने के लिए किसानों पर शर्त थोप रही सरकार : भूपेंद्र हुड्डा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एमएसपी न देने के लिए किसानों पर शर्त थोप रही सरकार : भूपेंद्र हुड्डा
विज्ञापन
7 सीटीके 11 : रोहतक की सांपला अनाज मंडी में गेहूं की फसल का जायजा लेते पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद
रोहतक। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा है कि किसानों को एमएसपी न देना पड़े इसलिए अनाज मंडी में गेहूं बेचने के लिए नई-नई शर्तें थोपी जा रही हैं। हुड्डा मंगलवार को अपने हलके गढ़ी सांपला-किलोई की सांपला अनाज मंडी के दौरे के बाद मीडिया से बातचीत कर रहे थे। बुधवार को हुड्डा नारायणगढ़, साढ़ौरा, बराड़ा व अंबाला और वीरवार को पिपली व करनाल की अनाज मंडियों का दौरा करेंगे।
पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि उन्हें लगातार प्रदेशभर के किसानों से मंडियों में फैली अव्यवस्थाओं की सूचना मिल रही है। भाजपा सरकार गेहूं और सरसों की खरीद करने के बजाय किसानों पर रोज नई-नई शर्तें थोप रही है। पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन, गेट पास, गारंटर, बायोमीट्रिक, ट्रैक्टर नंबर और वेरिफिकेशन जैसी शर्तों को पूरा करने में ही किसान उलझकर रह गया है।
उन्हें अपनी फसल बेचने के लिए कई-कई दिनों तक इंतजार करना पड़ता है। हुड्डा ने कहा कि सरकार चाहती है कि किसान मंडी के बाहर ही अपनी बेचकर चला जाए, ताकि किसानों को एमएसपी न देनी पड़े। ऊपर से बेमौसमी बारिश से खड़ी फसल खराब हो रही है। ऐसे में सरकार को तुरंत स्पेशल गिरदावरी करवाकर उन्हें मुआवजा देना चाहिए।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि सरकार के मंत्री किसानों की परेशानी समझने के बजाय बचकाने बयान दे रहे हैं। कह रहे हैं कि बारिश की वजह से पैदावार बढ़ जाएगी। विपक्ष की सरकार से मांग है कि प्रति क्विंटल किसानों को बोनस दिया जाए।
हुड्डा ने मंडी के अधिकारियों को व्यवस्था सुधारने के निर्देश भी दिए। इस मौके पर विधायक बीबी बतरा, पूर्व मंत्री सुभाष बतरा, पूर्व विधायक आनंद सिंह दांगी व संत कुमार सहित अन्य कांग्रेसी भी मौजूद रहे।