फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Government gave rights to the poor, backward and weak: Biplab Deb

सरकार ने गरीब, पिछड़े और कमजोर को दिए उनके अधिकार : बिप्लब देब

Fri, 12 Jan 2024 02:01 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Fri, 12 Jan 2024 02:01 AM IST
विज्ञापन
Government gave rights to the poor, backward and weak: Biplab Deb
विकसित भारत संकल्प यात्रा गांव चमारिया पहुंचने पर हुआ स्वागत
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
रोहतक। हरियाणा भाजपा के प्रभारी एवं त्रिपुरा के पूर्व मुख्यमंत्री बिप्लब कुमार देब ने कहा है कि मोदी सरकार ने समाज के गरीब, पिछड़ा वर्ग के लोगों को उनके अधिकार दिलाने का काम किया है। मौजूदा सरकार पूर्ण रूप से गरीबों को समर्पित सरकार है।
बिप्लब कुमार देब वीरवार को विकसित भारत संकल्प यात्रा के गांव चमारिया में आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित लोगों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गरीब, पिछड़े व कमजोर वर्ग के लोगों के जीवन स्तर को सुधारने के लिए जनकल्याणकारी नीतियों को गांव व वार्ड स्तर पर पात्र लोगों के घर द्वार तक पहुंचा दिया है। इससे कोई भी पात्र व्यक्ति व परिवार सरकार की योजनाओं के लाभ से वंचित न रह सके। उन्होंने कहा कि भाजपा ने हमेशा ही जात-पात से ऊपर उठकर महिला सशक्तीकरण, किसान उत्थान, नौजवानों को रोजगार व गरीबों को सबल बनाने की राजनीति की है। बिप्लब कुमार देब ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी केवल विकास की राजनीति करते हैं और यही कारण है कि मोदी आज सबके दिलों में बसे हुए हैं।
विज्ञापन



विकास के लिए पूर्व मंत्री मनीष ग्रोवर के कार्यों को सराहा
पूर्व मंत्री मनीष कुमार ग्रोवर की प्रशंसा करते हुए त्रिपुरा के पूर्व मुख्यमंत्री बिप्लब कुमार देब ने कहा कि मनीष कुमार ग्रोवर के प्रयासों से ही रोहतक में एलिवेटेड रोड व एलिवेटेड रेलवे ट्रैक का निर्माण हुआ है और यही वजह है कि वह रोहतक से गांव चमारिया चंद मिनट में पहुंच गए। बिप्लब कुमार देब ने अन्य नेताओं के साथ जनता के बीच बैठकर देश व प्रदेश की प्रगति को दर्शाती हुई फिल्म को भी देखा।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रधानमंत्री मोदी ने हर असंभव कार्य को बनाया संभव : डॉ. अरविंद शर्मा


सांसद डॉ. अरविंद शर्मा ने कहा कि रोहतक अब सीधा रेलवे लाइन के माध्यम से अयोध्या से जुड़ जाएगा। उन्होंने कहा कि 22 जनवरी को अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम होगा। रोहतक के लोग ट्रेन के माध्यम से अयोध्या जाकर रामलला के दर्शन कर सकेंगे। उन्होंने कहा कि अयोध्या राम मंदिर के रूप में देश की जनता का वर्षों पुराना सपना साकार होने जा रहा है। हरियाणा भाजपा के उपाध्यक्ष सतीश नांदल ने कहा कि केंद्र व राज्य सरकार सबका काम-सबका मान-सम्मान को लेकर काम कर रही है। भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य डॉ. दिनेश घिलौड़ ने कहा कि सरकार स्वयं चलकर लोगों के घर द्वार तक पहुंच रही है।




सभी वर्गों के उत्थान का लिया है संकल्प : रामचंद्र जांगड़ा


रोहतक। राज्यसभा सदस्य रामचंद्र जांगड़ा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के गरीब, महिला, किसान व युवा के उत्थान का संकल्प लिया है। प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना को 2029 तक बढ़ा दिया गया है। अब न तो केवल गरीब भूखा रहेगा और न ही कोई पात्र पक्के मकान से वंचित रहेगा। रामचंद्र जांगड़ा गांव भैणी चंद्रपाल में विकसित भारत संकल्प यात्रा के कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को बतौर मुख्यातिथि संबोधित कर रहे थे। कार्यक्रम में यात्रा के संयोजक पार्षद सुरेश किराड़, चेयरमैन बलवान, ज्योत्सना रोहिल्ला, सरपंच सुमन, सरपंच प्रतिनिधि स्वराज हुड्डा, नरेंद्र खट्टर, नरेंद्र वत्स, चेयरमैन सुनील उर्फ भोलू, शमशेर कलिंगा, सतीश ठेकेदार, राजकुमार सुनारिया, सतीश मलिक, धर्मपाल उर्फ काला चेयरमैन, जय भगवान, वजीर खोखर, राजीव भांकर, सोनू दलाल, प्रशांत रांगी, राजाराम सरपंच व प्रेम हुड्डा आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed