फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Government cheated the public on New Year: Jaihind

नए साल पर सरकार ने जनता के साथ किया धोखा : जयहिंद

Sun, 01 Jan 2023 11:42 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 01 Jan 2023 11:42 PM IST
विज्ञापन
Government cheated the public on New Year: Jaihind
रोहतक। आप के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष नवीन जयहिंद ने कहा कि नए साल में भी सरकार जनता के साथ धोखा कर रही है। सरकार कह रही है कि खेल मंत्री ने इस्तीफा दिया है, यह इस्तीफा नहीं है। खेल मंत्री खुद कह रहे हैं कि वह अपना विभाग छोड़ रहे हैं, फिर उनका इस्तीफा क्यों नहीं लिया जा रहा। प्रदेश की जनता पागल नहीं है। जो धाराएं मंत्री पर लगाई गई हैं, अगर किसी आम व्यक्ति पर लगती तो अब तक जेल में डाल दिया जाता।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि महिला कोच व खेल मंत्री दोनों का ही नार्को टेस्ट होना चाहिए या हाईकोर्ट के सिटिंग जज से पूरे मामले की जांच करवाई जानी चाहिए। अगर जांच में कोच दोषी पाई जाती है तो उस पर कार्रवाई होनी चाहिए। वहीं, अगर खेल मंत्री दोषी मिलते हैं तो उनका तुरंत इस्तीफा लेकर जेल में डाला जाना चाहिए, क्योंकि इससे प्रदेश का माहौल खराब हो रहा है। उन्होंने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि शनिवार को जनता से संवाद किया गया। इस दौरान जनता जो भी कमेंट कर रही थी, उसे तुरंत हटाया जा रहा था। सरकार ने करीब 100 लोगों को मैसेज डिलीट करने के लिए लगाया हुआ था।
विज्ञापन

14 जनवरी को निकालेंगे बेरोजगारों की बरात
उन्होंने बताया कि आने वाली 14 जनवरी को बेरोजगारों की बरात भाजपा राज्य कार्यालय तक निकाली जाएगी। बरात में आने वाले युवाओं से आह्वान किया कि वे दूल्हे की पोशाक में शामिल हो। सभी युवा पूरी तैयारी के साथ आएं। बराती किसी भी समय दूल्हा बन सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिला आयोग इस मामले में ले संज्ञान
उन्होंने कहा कि महिला आयोग को इस मामले पर संज्ञान लेना चाहिए। महिला आयोग का मतलब यही है कि अगर किसी महिला का शोषण हो रहा है तो आयोग उसकी सहायता करे। महिला आयोग सिर्फ गाड़ी लेने के लिए या आराम से सोने के लिए नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed