फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Government accused of ignoring the demands of the employees

Rohtak News: सरकार पर कर्मचारियों की मांगों की अनदेखी का लगाया आरोप

Sat, 20 May 2023 01:55 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 20 May 2023 01:55 AM IST
विज्ञापन
Government accused of ignoring the demands of the employees
रोहतक। हरियाणा गवर्नमेंट पीडब्ल्यूडी मैकेनिकल वर्कर्स यूनियन सर्व कर्मचारी संघ व आईबी भालोठ ब्रांच की बैठक शुक्रवार को नहर भवन में हुई। इसकी अध्यक्षता ब्रांच प्रधान नरेश हुड्डा व संचालन सुमित हुड्डा ने किया।
विज्ञापन

नरेश हुड्डा ने बताया कि भाजपा सरकार कर्मचारियों की अनेक मांगों को अनदेखा कर रही है। संगठन कर्मचारियों की मांगों और मुद्दों को लेकर लड़ाई के मैदान में है। यह वर्ष संघर्षों से भरा हुआ वर्ष है। यदि सरकार ने समय रहते कर्मचारियों की मांगों का समाधान नहीं किया तो कर्मचारी भाजपा सरकार को सत्ता से बाहर करने का काम करेंगे। कर्मचारियों की मांगों को लेकर सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा 28 मई को जींद में चेतावनी रैली का आयोजन करेगी। इसमें रोहतक से हजारों की संख्या में कर्मचारी भाग लेंगे। रैली में कच्चे कर्मचारी पक्का करने, पुरानी पेंशन नीति बहाल करने, कौशल रोजगार निगम को भंग करने, वेतन विसंगतियां दूर करने, पदोन्नति व एसीपी का लाभ देने, एक्सग्रेसिया पॉलिसी को बहाल करने आदि मांगें उठाईं जाएंगी।
विज्ञापन

ब्रांच सचिव सुमित हुड्डा ने बताया कि भालोठ जल सेवाएं उपमंडल रोहतक के अधिकारी भी कर्मचारियों की कार्यालय संबंधी मांगों का समाधान नहीं कर रहा। जिस कारण कर्मचारियों में भारी रोष है। कर्मचारियों के रोष को देखते हुए आने वाले समय में अधिकारी के कार्यालय पर भी धरना प्रदर्शन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा के जिला प्रधान कर्मवीर सिवाच, जिला प्रधान शिवकुमार, जिला सचिव मनजीत पांचाल, जिला कोषाध्यक्ष सुरेंद्र पहल, जिला ऑडिटर कप्तान सिंह, जिला सचिव नरेश कुमार, जिला उपप्रधान सोनू रानी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed