फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Goods warehouse at the station shifted to a new building, labor will also get relief

Rohtak News: स्टेशन पर माल गोदाम नए भवन में शिफ्ट, लेबर को भी मिलेगी राहत

Tue, 17 Feb 2026 01:17 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 17 Feb 2026 01:17 AM IST
विज्ञापन
Goods warehouse at the station shifted to a new building, labor will also get relief
23 रोहतक रेलवे स्टेशन के मालगोदाम कार्यालय ​स्थित बनाया गया लेबर रूम। संवाद - फोटो : जसराना तहसील पहुंचे पूर्व विधायक रामगोपाल पप्पू लोधी। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रोहतक। व्यापारियों को स्टेशन पर सुविधाओं से राहत मिलने वाली है। रेलवे की ओर से तोड़े गए जर्जर माल गोदाम कार्यालय को नए भवन में शिफ्ट कर दिया है। माल गोदाम रोड की ओर बने नए भवन के कार्यालय को सोमवार से शुरू कर दिया है।
रोहतक से मालगाड़ियों के माध्यम से 12 से अधिक राज्यों में सामान आयात-निर्यात होता है। व्यापारी अपना सामान भेजते हैं और मंगाते हैं। दरअसल, स्टेशन परिसर में माल गोदाम कार्यालय की जर्जर हालत थी और मालगाड़ी में सामान लादने व उतारने वाली लेबर के ठहराव के लिए कोई जगह भी नहीं थी।
विज्ञापन

अब रेलवे ने अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत नवीनीकरण कार्य के तहत मालगोदाम कार्यालय का भी नया भवन बनाया है। इसमें लेबर के लिए लेबर रूम भी बनाया है जिसमें 50 से अधिक लेबर काम के बाद आश्रय ले सकेगी। यही नहीं लेबर के लिए नहाने व शौचालय की व्यवस्था की है जो पहले नहीं थी। वहीं, टिकट घर भी करीब 15 दिन बाद नए भवन में शिफ्ट किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन राज्यों से होता है सामान का आयात-निर्यात
रेलवे अधिकारियों ने बताया कि रोहतक व मालगोदाम कार्यालय से केरल, कर्नाटक, महाराष्ट्र, तमिलनाडु, बिहार, राजस्थान, मध्यप्रदेश व बंगाल में गेहूं व धान निर्यात के लिए बुक होता है। त्रिपुरा, गुवाहाटी व असम के लिए पेंट बुक होता है। गुजरात, महाराष्ट्र, बिहार, राजस्थान से आयात होता है। इसमें मुख्य रूप से यूरिया व डीएपी शामिल हैं।

-------
वर्जन
स्टेशन पर नवीनीकरण धीरे-धीरे पूरा किया जा रहा है। नय भवनों में कार्यालय भी शिफ्ट किए जा रहे हैं। इस बार मालगोदाम कार्यालय के पास लेबर रूम भी बनाया गया है।
- बलराम मीना, स्टेशन अधीक्षक

23 रोहतक रेलवे स्टेशन के मालगोदाम कार्यालय स्थित बनाया गया लेबर रूम। संवाद

23 रोहतक रेलवे स्टेशन के मालगोदाम कार्यालय स्थित बनाया गया लेबर रूम। संवाद- फोटो : जसराना तहसील पहुंचे पूर्व विधायक रामगोपाल पप्पू लोधी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed