{"_id":"65832f4cd063c9571a01a4d8","slug":"goods-seized-from-the-houses-of-drug-smugglers-rohtak-news-c-17-roh1020-319639-2023-12-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: नशीला पदार्थ बेचने वालों के घरों से सामान जब्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: नशीला पदार्थ बेचने वालों के घरों से सामान जब्त
विज्ञापन
रोहतक। पुलिस ने बुधवार को नशे के ख़िलाफ सर्च अभियान चलाया। इसके तहत टीम शहर के विभिन्न 15 इलाकों में पहुंची। यहां नशीले पदार्थों की तस्करी में गिरफ्तार हो चुके आरोपियों के घरों से सामान जब्त किया गया। अभियान में जुटी 15 टीमों ने खोखराकोट, करतारपुरा, रैनकपुरा, कच्ची गढ़ी मोहल्ला, गढ़ी मोहल्ला समेत अन्य इलाकों में पुलिस कार्रवाई की।
पुलिस की टीमों ने कार्रवाई के दौरान 2,42,870 रुपये नकद, सोने-चांदी के आभूषण, 49 मोबाइल फोन, एक कार, कई डेबिट कार्ड, 5 बाइक, 2 स्कूटी, 16 एसी, 11 एलईडी/टीवी, 7 फ्रीज, 4 वाशिंग मशीन, एक लैपटॉप, कई पासबुक व अन्य सामान बरामद किया है। छापा विजयपाल, हरिपाल, अक्षय, कैलाशवति, धर्मबीर, सुदामा, बिमला, निवासी करतारपुरा, सीमा, शीलु निवासी कच्ची गढी मोहल्ला, संजय, उर्फ बल्लू निवासी गढी मोहल्ला, गीता, मनीष व मीना निवासी रैनकपुरा खोखराकोट के घर पर मारा गया। इन आरोपियों को आपराधिक रिकाॅर्ड रहा है। इनके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत कई मामले दर्ज हैं। इनमें आरोपी गिरफ्तार हो चुके हैं।
पुलिस अधीक्षक हिमांशु गर्ग ने कहा कि नशीले पदार्थों की तस्करी करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर रही है। अवैध तरीके से अर्जित की तस्करों की संपति का पता लगाया जा रहा है। नियमानुसार इस संपत्ति को जब्त करने की कार्रवाई की जा रही है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मेधा भूषण के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया है। जल्द ही अन्य तस्करों की संपति का पता लगा कर उसे भी जब्त करने की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
आरोप: कार्रवाई सिर्फ हम पर की जा रही
खोखराकोट निवासी रणधीर सिंह ने कहा है कि पुलिस आए दिन घरों में छापा मारने के नाम पर अंदर तक घुस आती है। जाते हुए घर का समान उठा ले जाती है। नशे का काम पूरे शहर में चल रहा है। जबकि कार्रवाई सिर्फ हम पर की जा रही है। गलत काम करने वाले पर कार्रवाई करने के लिए हम तैयार हैं। पुलिस ने बुधवार को खोखराकोट में पड़ोस के लड़कों से घर का समान निकलवाया है। घर में बहन-बेटी होने के बावजूद बाहरी लड़के घर के अंदर तक गए। पुलिस को ऐसा नहीं करना चाहिए। पुलिस लोगों के घरों से बाइक, सोफा, टीवी, बेड व अन्य सामान ले गई है।