फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Gold chain cheated on the pretext of having a child

संतान पैदा होने का झांसा देकर सोने की चेन ठगी

Sun, 13 Feb 2022 12:12 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 13 Feb 2022 12:12 AM IST
विज्ञापन
Gold chain cheated on the pretext of having a child
रोहतक। शहर की जनता कॉलोनी में दो युवक बाबा बनकर एक महिला से सोने की चेन ठगकर ले गए। महिला ने शिवाजी कालोनी थाने में केस दर्ज करवाया है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक महिला ने दी शिकायत में बताया कि उसकी शादी को दो साल हो गए हैं, लेकिन कोई बच्चा नहीं है। करीब एक बजे दो युवक आए, जिन्होंने बाबा का भेष धारण कर रखा था। पहले युवकों ने पीने का पानी मांगा। इसके बाद उसके भविष्य के बारे में बताने लगे। जब उनको पता चला कि कोई संतान नहीं हुई है, तब बोले तुम्हारी कोख बंधी हुई है। तेरे पति पर भी संकट है। घर के अंदर से सोने की चेन लाकर दीजिए। उसे वापस मंत्र पढ़कर दे दूंगा। एक सप्ताह में न केवल कोख खुल जाएगी, बल्कि पति पर आया संकट भी टल जाएगा। महिला ठगों की बातों में आ गई। उसने सोने की चेन लाकर दे दी। एक ठगी ने चेन लेकर वापस एक कपड़ा दिया और बोला चेन को कपड़े में बांध दिया है। इस कपड़े को तकिये के नीचे दबाकर रखना। अगले दिन खोलकर देखना। इससे सारी समस्याएं दूर हो जाएंगी। महिला ने शक के आधार पर आज की गांठ खोलकर देखी तो उसमें पीतल की मूर्ति मिली। पुलिस ने अज्ञात युवकों के खिलाफ ठगी का केस दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। आसपास के एरिया में सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed