फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Goal to eliminate monarchical rule and corruption from the state: Kundu

प्रदेश से राजशाही शासन और भ्रष्टाचार को खत्म करना लक्ष्य : कुंडू

Mon, 23 May 2022 02:39 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 23 May 2022 02:39 AM IST
विज्ञापन
Goal to eliminate monarchical rule and corruption from the state: Kundu
महम में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते विधायक बलराज कुंडू। संवाद
विधायक बलराज कुंडू ने कहा कि प्रदेश के अंदर से राजशाही शासन, भय व भ्रष्टाचार को खत्म करना उनका लक्ष्य है। वे रविवार को जन सेवक मंच के गठन के बाद पहली बार आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन

विधायक ने कहा कि भ्रष्टाचार के खिलाफ लंबी लड़ाई लड़नी होगी। प्रदेश के अंदर रजवाड़े दोबारा से सक्रिय हो गए हैं। विपक्ष भी उनके खिलाफ खड़ा होने के बजाय चुपचाप जनता के साथ हो रहे धोखे को देखकर भी आंखें मूंदे बैठा है। महंगाई और बेरोजगारी ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है। युवा वर्ग हताश होकर गलत रास्ते पर चल पड़ा है, जिसके परिणाम बहुत खतरनाक साबित होने लगे हैं। कुंडू ने कहा कि सबको मिलकर इस बदहाल व्यवस्था को बदलना होगा। इसलिए उन्होंने जन सेवक मंच का गठन किया है। कुंडू ने कहा कि एक नवंबर ऐतिहासिक दिन है। इसलिए उस दिन महम में बड़ी राज्य स्तरीय रैली की जाएगी। अब जन सेवक मंच गांव-गांव में अपना प्रसार व प्रचार करेगा। पूरे प्रदेश में सदस्यता अभियान शुरू किया जा चुका है। ये मंच न केवल सत्ता पक्ष के भ्रष्टाचार, बल्कि विपक्षी दलों एवं नेताओं की भी पोल खोलने का काम करेगा। इससे पूर्व सम्मेलन में पहुंचने पर जनसेवक मंच के सदस्यों द्वारा फूल-मालाओं से विधायक का स्वागत किया गया। उनको सम्मान स्वरूप पगड़ी पहनाई गई ।
विज्ञापन

पहरावर की जमीन ब्राह्मण समाज को लौटाए सरकार : कुंडू
कुंडू ने कहा कि प्रदेश सरकार पहरावर की जमीन ब्राह्मण समाज को समय रहते लौटाए। महम जनसेवक मंच सम्मेलन के बाद कुंडू पहरावर में परशुराम जयंती समारोह पहुंचे थे। कुंडू ने ब्राह्मण समाज द्वारा बनाई जाने वाली संस्थाओं के लिए अपनी तरफ से 11 लाख रुपये का दान भी दिया और कहा कि अच्छे काम में साथ देने के लिए वे दिन-रात समाज के साथ खड़े हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed