{"_id":"5ff9f9858ebc3e3195368391","slug":"gm-instructed-to-provide-better-facilities-in-railway-hospital-rohtakcity-news-rtk5901482105","type":"story","status":"publish","title_hn":"जीएम ने दिए रेलवे अस्पताल में बेहतर सुविधाएं देने के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जीएम ने दिए रेलवे अस्पताल में बेहतर सुविधाएं देने के निर्देश
विज्ञापन
रोहतक रेलवे स्टेशन पर निरीक्षण करते रेलवे के महाप्रबंधक।
- फोटो : RohtakCity
रोहतक। रेलवे महाप्रबंधक आशुतोष गंगल शनिवार को जींद जाते समय रोहतक रेलवे स्टेशन पर रुके। करीब 25 मिनट तक महाप्रबंधक ने डीआरएम व सीनियर डीसीएम के साथ रेलवे स्टेशन परिसर का निरीक्षण किया। रेलवे अस्पताल के हालात व स्टाफ के बारे में जानकारी ली। जींद से दोपहर तीन बजे स्पेशल ट्रेन दिल्ली के लिए बिना रुके ही रवाना हो गई।
रेलवे महाप्रबंधक आशुतोष गंगल को जींद व जाखल का निरीक्षण करना था। दोपहर करीब 12:15 बजे महाप्रबंधक की स्पेशल ट्रेन प्लेटफार्म नंबर एक पर रुकते ही स्थानीय अधिकारियों में हड़कंप मच गया। महाप्रबंधक के साथ डीआरएम एससी जैन व सीनियर डीसीएम प्रवीन रेलवे स्टेशन पर उतरे। तीनों अधिकारियों ने पहले प्लेटफार्म नंबर एक का निरीक्षण किया और फिर सीधे स्टेशन के बाहर आ गए। करीब 15 मिनट तक निरीक्षण करने के दौरान उन्होंने अस्पताल के हालात और स्टाफ के बारे में जानकारी ली और व्यवस्थाएं और चुस्त दुरुस्त करने के लिए कहा। रोजाना अस्पताल में आने वाले मरीजों की संख्या भी पूछी। महाप्रबंधक ने स्टेशन के हालात में और सुधार करने के आदेश दिए। इसके बाद आए कर्मचारी यूनियनों के साथ वार्ता की और जींद के लिए रवाना हो गए। दोपहर करीब तीन बजे स्पेशल ट्रेन जींद से लौटी मगर बिना रुके ही दिल्ली के लिए रवाना हो गई।
---
एनयूआरएम ने उठाई अस्पताल में जांच सुविधा कराने की मांग
एनयूआरएम रोहतक शाखा ने रेलवे महाप्रबंधक को ज्ञापन सौंपा। जिस पर महाप्रबंधक ने जल्द कर्मचारियों की समस्याओं के निदान का आश्वासन दिया। ज्ञापन के माध्यम से रोहतक हेल्थ यूनिट में जांच के सुविधा उपलब्ध कराने, एक निजी अस्पताल के दुर्भाग्यपूर्ण व्यवहार व अनुचित शुल्क लगाने पर रेलववे के पैनल से हटाने, रेलवे बारात घर बनवाने, एलडीईसी ओपन टू ऑल लागू कराने किया जाए ताकि ट्रैक मैन को पदोन्नति का अवसर मिले। ट्रैक मैन को रेन कोट व सर्दी के गर्म कपड़ों की व्यवस्था की जाए। इस दौरान शाखा अध्य्क्ष जगत सिंह, शाखा सचिव सुरेन्द्र सैनी ,उप-प्रधान वीरेंदर बुमराह, सह-सचिव पवन कुमार, कोषाध्यक्ष योगेश शर्मा आदि मौजूद रहे।