{"_id":"663183f6728ab4dd5c0d4754","slug":"glimpse-of-haryana-culture-in-election-awareness-banners-and-paintings-jhajjar-news-c-195-1-nnl1001-109940-2024-05-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: चुनाव जागरूकता के बैनरों व पेंटिंग में हरियाणा संस्कृति की झलक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: चुनाव जागरूकता के बैनरों व पेंटिंग में हरियाणा संस्कृति की झलक
Wed, 01 May 2024 05:21 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
Updated Wed, 01 May 2024 05:21 AM IST
विज्ञापन
झज्जर। जिला निर्वाचन अधिकारी शक्ति सिंह ने बताया कि स्वीप अभियान के तहत जिले में मतदाताओं को मतदान के लिए जागरूक करने वाली पेंटिंग के बैनर व पोस्टर चस्पा किए गए हैं। सार्वजनिक स्थानों पर आमजन को वोटिंग के लिए जागृत करने वाले बैनरों को लगाया गया है। उन्होंने बताया की जिले में बड़े स्तर पर स्वीप अभियान चलाया जा रहा है।
चुनाव आयोग द्वारा मतदाताओं को वोटिंग को लेकर जागरूक करने के लिए स्लोगन व पेंटिंग जारी कर रखे हैं। इन्हें जिला निर्वाचन कार्यालय द्वारा शहर व ग्रामीण क्षेत्रों में लगाया गया है। उन्होंने बताया कि बैनरों पर बड़े रचनात्मक नारे लिखे हुए हैं, जैसे वोट डालकर आएंगे, अपना फर्ज निभाएंगे आदि। उन्होंने बताया कि हरियाणवी कल्चर की झलक इन जागरूकता सामग्री में मिलती है। डीसी ने कहा कि जागरूकता अभियान को जिले के सभी चारों विधानसभा क्षेत्रों में व्यापक रूप से चलाया जा रहा है। सार्वजनिक स्थानों के अलावा बैंकों, स्कूलों, पेट्रोल पंप व निजी प्रतिष्ठानों में भी पोस्टर बैनर लगाते हुए जागरूकता अभियान चल रहा है।