{"_id":"61a716f62c8118239742ff86","slug":"gita-jayanti-festival-will-be-started-from-12th-to-14th-december-with-havan-in-pandit-shri-ram-rangshala-rohtak-news-rtk631404912","type":"story","status":"publish","title_hn":"गीता जयंती महोत्सव 12 से 14 दिसंबर तक, पंडित श्रीराम रंगशाला में हवन से होगा शुभारंभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गीता जयंती महोत्सव 12 से 14 दिसंबर तक, पंडित श्रीराम रंगशाला में हवन से होगा शुभारंभ
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला प्रशासन ने गीता जयंती महोत्सव के भव्य आयोजन की तैयारी शुरू कर दी है। मंगलवार को उपायुक्त ने 12 से 14 दिसंबर तक आयोजित महोत्सव की तैयारियों पर मंथन किया। विभिन्न विभागों को जिम्मेदारियां सौंपते हुए समय पर पूरी करने की ताकीद की। इस दौरान तय हुआ कि शहर को सजाकर गीतामय माहौल बनाया जाएगा।
लघु सचिवालय के सभागार में गीता जयंती महोत्सव की तैयारियों पर हुई बैठक में उपायुक्त कैप्टन मनोज कुमार ने बताया कि सरकार के फैसले के अनुसार 12 से 14 दिसंबर तक जिला स्तर पर तीन दिवसीय गीता जयंती महोत्सव आयोजित किया जाएगा। मानसरोवर पार्क के नजदीक पंडित श्रीराम रंगशाला में महोत्सव का आयोजन होगा। उन्होंने निर्देश दिए कि रंगशाला की साफ-सफाई के साथ सजावट करवाई जाए। एडीसी महेंद्रपाल महोत्सव के ओवरऑल इंचार्ज होंगे। एसडीएम राकेश कुमार की अध्यक्षता में तीन सदस्यीय खर्च समिति का गठन किया गया। उन्होंने बताया महोत्सव का शुभारंभ 12 दिसंबर को हवन यज्ञ से होगा। महोत्सव के दौरान सेमिनार, श्लोक उच्चारण, शोभा यात्रा एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आदि होंगे। महोत्सव के बारे में जागरूक करने के लिए प्रत्येक चौक पर फ्लैक्स आदि लगाए जाएं।
उपायुक्त ने कहा नगर निगम साफ-सफाई, बिजली विभाग निर्बाध बिजली आपूर्ति, जनस्वास्थ्य विभाग पेयजल व शौचालय, ट्रैफिक व्यवस्था व सुरक्षा के लिए पुलिस आवश्यक प्रबंध करेगी। शोभायात्रा के रूट पर स्वागत द्वार तैयार होंगे। धार्मिक, सामाजिक संस्थाओं से आह्वान किया कि वह महोत्सव में बढ़-चढ़कर भाग लें। इस दौरान नगराधीश ज्योति मित्तल, निगम के संयुक्त आयुक्त सुरेश कुमार, जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी महेश कुमार, पुलिस उपाधीक्षक महेश कुमार, तहसीलदार जिवेंद्र मलिक, उप जिला शिक्षा अधिकारी आशा दहिया, एलडीएम प्रताप सिंह, उप सिविल सर्जन डॉ. केएल मलिक, डीआईओ डॉ. जितेंद्र मलिक, जियोगीता के प्रतिनिधि विपिन गोयल व सुभाष तायल, इस्कॉन प्रचार समिति के प्रतिनिधि अमित नागपाल व मोनू गाबा, गोल्डी आदि मौजूद रहे।