फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Gita Jayanti Festival: Corporation will get the main roads of Rangshala washed

गीता जयंती महोत्सव : रंगशाला की प्रमुख सड़कों की धुलाई कराएगा निगम

Thu, 09 Dec 2021 02:09 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 09 Dec 2021 02:09 AM IST
विज्ञापन
Gita Jayanti Festival: Corporation will get the main roads of Rangshala washed
गीता जयंती महोत्सव के लिए नगर निगम प्रशासन तैयारी में जुट गया है। इसके चलते तय हुआ है कि निगम की टीमें विशेष सफाई अभियान चलाएंगी। रंगशाला की तरफ जाने वाली प्रमुख सड़कों की धुलाई होगी। चौराहों को रंगीन रोशनी से सजाया जाएगा और झंडे भी लगाए जाएंगे।
विज्ञापन

संयुक्त आयुक्त सुरेश कुमार ने बताया कि तीन दिवसीय गीता जयंती महोत्सव पर शहर में विशेष सफाई अभियान चलेगा। दुर्गा भवन मंदिर से रंगशाला, सुभाष चौक से मेडिकल मोड़ व रंगशाला से आंबेडकर चौक तक साफ-सफाई के बाद मार्ग की धुलाई की जाएगी। इसके अलावा प्रमुख चौराहों पर विशेष सजावट की जाएगी। रंगशाला के पास भव्य गेट बनाया जाएगा। रंगशाला की विशेष सफाई व्यवस्था के लिए अलग-अलग टीमें गठित की जाएंगी, जो लगातार काम करेंगी। उन्होंने बताया कि सीएसआई और एसआई की टीमें लगातार भ्रमणशील रहेंगी।
विज्ञापन

भजन मंडली ने गीता महोत्सव के बारे में बताया
जिला सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी कार्यालय की भजन मंडली ने ग्रामीणों को जनकल्याणकारी नीतियों के बारे में बताया। जिला सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी संजीव सैनी ने बताया विशेष प्रचार अभियान के तहत लोगों को योजनाओं के बारे में बताया जा रहा है। अभियान के अंतिम दिन गांव अजायब में कार्यक्रम हुआ। इसमें भजन मंडली ने 12, 13 व 14 दिसंबर को श्रीराम रंगशाला में होने वाले गीता जयंती समारोह में शामिल होने के लिए कहा। इस दौरान चेयरमैन सुमित्रा देवी, सरपंच समुद्र सिंह, श्रीभगवान, मानसिंह, अमर सिंह, रामस्वरूप, महावीर, वेद ब्राह्मण, बलमत, कृष्ण, भूप सिंह, प्रकाश, शारदा, अजमेर, मंगत, अशोक, संदीप, कर्ण सिंह, पवन कुमार, राकेश कुमार, मैनपाल, सत्यवान सिंह, सत्यवान हुड्डा, सीओ संदीप, सुनील, मोनू, अशोक आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed