फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Girls took selfie at pink booth, 835 votes were polled

Rohtak News: पिंक बूथ पर युवतियों ने ली सेल्फी, 835 वोट पोल हुए

Sun, 06 Oct 2024 05:02 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 06 Oct 2024 05:02 AM IST
विज्ञापन
Girls took selfie at pink booth, 835 votes were polled
रोहतक। विधानसभा चुनाव में दूसरी बार प्रशासन द्वारा महिलाओं के लिए पिंक बूथ की व्यवस्था की गई। यह पिंक बूथ महिलाओं के लिए आकर्षण का केंद्र रहा। महिलाओं के साथ युवतियों ने भी बढ़चढ़ कर अपने मत का प्रयोग किया। सुबह साढ़े पांच बजे के करीब पिंक बूथ पर मॉक ड्रिल किया गया। उसके बाद अन्य तैयारियां भी पूर्ण की गई। सुबह सात बजकर पांच मिनट पर परिवार के साथ पहुंची महिला ने अपना वोट डाला।
विज्ञापन

सुबह साढ़े नौ बजे तक यह प्रक्रिया बिल्कुल धीमी गति से चलती रही। दस बजे के बाद पिंक बूथ पर महिलाओं की काफी भीड़ नजर आई। वहीं, पहली बार अपने मत का प्रयोग करके आने वाली युवतियों ने वोट डालने के बाद बूथ के बाहर सेल्फियां ली। बारह बजे तक पिंक बूथ पर 302 वोट पोल हुई और चार बजे तक यह आंकड़ा 413 के करीब पहुंचा है। यहां कुल 835 वोट हैं। सेक्टर 14 में बने पिंक बूथ नंबर 25 पर वोट डालने वालों में सुबह कोई उत्सुकता नहीं दिखी। 12 बजे भीड़ रही। उसके बाद एक बजे के बाद फिर से कोई-कोई ही वोट डालने के लिए आता जाता रहा। उसके बाद चार बजे फिर से लोगों में वोट डालने की उत्सुकता दिखी।
विज्ञापन

बॉक्स
सभी को अपने मत का प्रयोग करना चाहिए। सरकार में बदलाव चाहते हैं। हर फील्ड में विकास की आवश्यकता है। पिछले दस सालों में विकास नहीं हुआ है। अब सरकार में बदलाव होगा तो उम्मीद है विकास होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-कशिश सांगवान, सनसिटी

सबको अपने मत का प्रयोग करना चाहिए। एक वोट से ही हार जीत का फैसला होता है। सरकार के जरिए ही हम अपने अधिकार प्राप्त कर सकते हैं।
-कविता, सनसिटी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed