{"_id":"660dbfb2bf5a7ec23909d934","slug":"girls-school-does-not-want-male-dance-teachergirls-school-does-not-want-male-dance-teacher-jhajjar-news-c-200-1-bgh1002-106588-2024-04-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: लड़कियों के स्कूल में नहीं चाहिए पुरुष डांस टीचर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: लड़कियों के स्कूल में नहीं चाहिए पुरुष डांस टीचर
Thu, 04 Apr 2024 02:14 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
Updated Thu, 04 Apr 2024 02:14 AM IST
विज्ञापन
बहादुरगढ़। उपमंडल के गांव जसोर खेड़ी के ग्रामीणों ने समस्याओं को लेकर राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के गेट पर ताला जड़ दिया। ग्रामीणों की नाराजगी स्कूल में महिला के स्थान पर पुरुष डांस टीचर और स्व. उमेद सिंह के नाम के पत्थर को तुड़वाने को लेकर थी। शिक्षा विभाग के अधिकारी और पुलिस मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने पुरुष के स्थान पर महिला डांस टीचर, तोड़ा गया पत्थर लगवाने और प्रिंसीपल के तबादले की मांग उठाई। अधिकारियों के आश्वासन पर ग्रामीण लौटे।
बुधवार को सुबह के समय स्कूल खुला ही था कि कुछ समय बाद ग्रामीण जुटने शुरू हो गए। काफी ग्रामीण इकट्ठे होकर स्कूल के बाहर पहुंचे और गेट पर ताला जड़ दिया। इस दौरान ग्रामीणों ने स्कूल की प्रिंसिपल के रवैये के प्रति नाराजगी जताई और कुछ गतिविधियों पर भी सवाल खड़े किए। काफी देर तक भी जब ग्रामीण नहीं माने तो पुलिस मौके पर पहुंची। शिक्षा विभाग के अधिकारी भी स्कूल पहुंचे और ग्रामीणों की समस्या सुनी। अधिकारियों के आने के बाद ताला खोला गया और फिर उनके साथ बातचीत का दौर शुरू हुआ।
ग्रामीणों ने अधिकारियों से प्रिंसिपल के तबादले की मांग की। ग्रामीणों ने बताया कि स्कूल के गेट पर लगाए गए स्व. उमेद सिंह के नाम के पत्थर को तुड़वा दिया गया है। उसे बनवाकर दोबारा लगवाया जाए। उन्होंने कहा कि स्कूल में पुरुष डांस टीचर है जो गलत है। उन्होंने पुरुष की जगह महिला डांस टीचर की मांग की। मौके पर पहुंचे डीईओ राजेश खन्ना, जगदीश सहित अन्य अधिकारियों ने ग्रामीणों की बात सुनी। उन्होंने ग्रामीणों को बताया गया कि अभी आचार संहिता लगी हुई है, इसलिए फिलहाल ट्रांसफर नहीं हो सकता। आचार संहिता समाप्त होते ही यह प्रक्रिया शुरू करा दी जाएगी। ग्रामीणों की समस्या और मांगों के संबंध में रिपोर्ट बनाकर उच्चाधिकारियों को भेजी जाएगी, जिसके बाद समाधान करा दिया जाएगा। इस दौरान 15 सदस्यीय कमेटी बनाने की भी बात कही गई, जिसमें छह ग्रामीण पुरुष, पांच महिलाएं और चार शिक्षक शामिल रहेंगे। आगे जो भी बात होगी, वो कमेटी द्वारा ही सुनी जाएगी और हल निकाला जाएगा। अधिकारियों के आश्वासन के बाद ग्रामीण भी अपने घर को लौट गए।
विज्ञापन
वर्जन..
सूचना मिलते ही वह मौके पर पहुंच गए थे। ग्रामीणों की बात और मांगों को ध्यानपूर्वक सुना। बच्चों की पढ़ाई, स्कूल प्रोग्रेस संबंध में भी ग्रामीणों से बातचीत की गई। ग्रामीणों ने जो मांग की है, उसे उच्चाधिकारियों के संज्ञान में लाया जाएगा। सभी समस्याओं का समाधान कर दिया जाएगा।
-राजेश खन्ना, जिला शिक्षा अधिकारी