फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   girl was digitally raped by neighbour for second time In Rohtak

शर्मनाक:रोहतक में 5 साल की बच्ची से पड़ोसी ने दूसरी बार किया 'डिजिटल रेप', आरोपी को अंकल कहकर पुकारती थी मासूम

Tue, 20 Aug 2024 09:59 AM IST
नवीन दलाल माई सिटी रिपोर्टर, रोहतक (हरियाणा)
माई सिटी रिपोर्टर, रोहतक (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Tue, 20 Aug 2024 09:59 AM IST
सार

पीड़ित बच्ची रोती हुई पड़ोस में रहने वाली महिला के पास पहुंची, और सारी घटना बताई। इस पर महिला ने तत्काल बच्ची की मां को फोन पर घटना की सूचना दी। बच्ची की मां ने सिटी थाने में केस दर्ज कराया है।

विज्ञापन
girl was digitally raped by neighbour for second time In Rohtak
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रोहतक सिटी थाना क्षेत्र में पांच साल की मासूम के साथ उसके पड़ोसी ने दूसरी बार डिजिटल रेप की वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने पीड़िता की मां की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया है। आरोपी ने मासूम काे मोबाइल चलाने के बहाने अपने कमरे में बुलाकर वारदात को अंजाम दिया। आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन


रोहतक सिटी थाना क्षेत्र निवासी महिला का पति सुबह नौकरी पर चला गया था। महिला भी एक संस्था में काम के लिए चली गई थी। परिजनों के काम पर जाने के बाद पड़ोस के रहने वाले युवक ने पांच साल की मासूम को मोबाइल चलाने के बहाने अपने कमरे में बुलाया। वहां आरोपी ने बच्ची के साथ डिजिटल रेप की वारदात को अंजाम दिया। बच्ची रोने लगी और कहा कि वह यह बात पुलिस को बताएगी। इसके बाद आरोपी बच्ची को छोड़कर कमरे से फरार हो गया। पीड़ित बच्ची रोती हुई पड़ोस में रहने वाली महिला के पास पहुंची, और सारी घटना बताई। इस पर महिला ने तत्काल बच्ची की मां को फोन पर घटना की सूचना दी। बच्ची की मां ने सिटी थाने में केस दर्ज कराया है। पुलिस ने दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन

दिवाली के दिन भी किया था डिजिटल रेप

पड़ोसी ने वर्ष 2023 में दिवाली के दिन मिठाई खिलाने के नाम पर बच्ची को अपने कमरे में बुलाकर उसके साथ डिजिटल रेप किया था। बच्ची के रोने के बाद घटना की जानकारी परिजन पुलिस को देते, इससे पहले ही मोहल्ले के लोगों ने माफी मंगवाकर मामला रफा-दफा करा दिया था।

क्या होता है डिजिटल रेप

पुलिस के अनुसार डिजिटल रेप दो शब्दों, 'डिजिट' और 'रेप' को मिलाकर बना है। इंग्लिश के डिजिट का हिंदी में मतलब अंक होता है, वहीं अंग्रेजी के शब्दकोश में डिजिट उंगली, अंगूठा, पैर का अंगूठा या उंगली को कहा जाता है। अगर कोई शख्स बच्ची या महिला की बिना सहमति के उसके निजी अंगों को उंगलियों या अंगूठे से छेड़ता है, तो यह डिजिटल रेप कहलाता है।

विज्ञापन

निर्भया कांड के बाद किया गया संशोधन

जानकारों के मुताबिक, दिल्ली के निर्भया कांड के बाद देश में डिजिटल रेप के लिए कानून बना है। इसे आपराधिक कानून संशोधन के माध्यम से भारतीय दंड संहिता में शामिल किया गया था। साल 2013 के बाद दुष्कर्म का मतलब अब केवल यौन उत्पीड़न तक ही सीमित नहीं है। निर्भया एक्ट का खंड-बी विशेष रूप से कहता है कि महिला या बच्ची से निजी अंग छूने या किसी भी हद तक प्रवेश, किसी भी वस्तु या शरीर का कोई हिस्सा निजी अंग को छूता है, तो यह दुष्कर्म की श्रेणी में ही आता है।

प्रतिक्रिया

मोबाइल और इंटरनेट इस समय लोगों की दुनिया बन गई है। कुछ लोग पोर्न आदि देखते हैं और उनको इसकी लत लग जाती है। मोबाइल में जो देखते हैं उसे असली जीवन में करना चाहते हैं। इसके लिए छोटे बच्चे उनके लिए साॅफ्ट टारगेट होते हैं। इस तरह के लोग मानसिक रोगी भी हो जाते हैं। उन्हें दवा के साथ-साथ शारीरिक व्यायाम आदि करना चाहिए और दूसरे कामों में ध्यान बंटाना चाहिए। -डाॅ.विपिन नैन, मनोचिकित्सक, नागरिक अस्पताल, रोहतक।

अधिकारी के अनुसार

बच्ची के साथ वारदात को अंजाम देने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी से पूछताछ की जा रही है और मंगलवार को उसे अदालत में पेश कर रिमांड मांगा जाएगा। -कुलदीप सिंह, प्रभारी निरीक्षक सिटी थाना।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed