फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Girl students told about the harms of drugs through posters

Rohtak News: छात्राओं ने पोस्टर से बताए नशे के नुकसान

Tue, 15 Oct 2024 12:22 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 15 Oct 2024 12:22 AM IST
विज्ञापन
Girl students told about the harms of drugs through posters
सांपला। सर छोटू राम राजकीय महिला महाविद्यालय में सोमवार को पोस्टर प्रतियोगिता हुई। इसका उद्देश्य नशे के खिलाफ जागरूकता फैलाना था। प्रतियोगिता में छात्राओं ने विभिन्न पोस्टर के माध्यम से नशा मुक्ति के संदेश को प्रस्तुत किया। प्राचार्य डॉ. संतोष हुड्डा ने बताया कि आज का युवा वर्ग नशे की लत में पड़ता जा रहा है। उन्होंने युवा वर्ग को नशे के नकारात्मक परिणामों के बारे में शिक्षा देना, निवारण और समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की दिशा में सुझाव दिए। इस पहल के माध्यम से छात्राओं में नशे के खिलाफ एक मजबूत और जागरूक दृष्टिकोण विकसित होगा। समाज में सकारात्मक बदलाव लाने में सहायक सिद्ध होगा। इस प्रतियोगिता में प्रथम स्थान तनु बीए द्वितीय वर्ष, द्वितीय स्थान महक बीए द्वितीय वर्ष, तृतीय स्थान मुस्कान एमए उत्तरार्द्ध ने प्राप्त किया। इस मौके पर एंटी ड्रग्स के सभी सदस्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन

अभिभावकों को बताई कालेज की सुविधा
राजकीय महाविद्यालय में सोमवार को छात्र अभिभावक व अध्यापक बैठक का आयोजन हुआ। बैठक का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों की शैक्षणिक प्रगति पर चर्चा और उनके समग्र विकास के लिए अभिभावकों और शिक्षकों के बीच संवाद को बढ़ावा देना था। बैठक में अभिभावकों को छात्रों की शैक्षणिक स्थिति, व्यवहार और अतिरिक्त गतिविधियों में भागीदारी के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। शिक्षकों ने छात्रों की प्रगति और जिन क्षेत्रों में उन्हें सुधार की आवश्यकता है, उन पर विचार किया। अभिभावकों ने भी अपनी चिंताओं और सुझावों को साझा किया, जिससे बातचीत का माहौल सकारात्मक और रचनात्मक बना।
विज्ञापन

कॉलेज प्राचार्य डॉक्टर परमभूषण आर्य ने कहा कि इस प्रकार के संवाद से न केवल छात्रों की शैक्षणिक स्थिति में सुधार होगा, बल्कि उनके समग्र विकास के लिए एक मजबूत आधार तैयार होगा। डॉ. अंकिता ने इस बैठक के आयोजन का मुख्य उद्देश्य छात्रों के लिए एक मजबूत मार्गदर्शन प्रणाली स्थापित करना बताया, जिससे वे अपनी चुनौतियों का सामना कर सकें और अपनी क्षमताओं को पूरी तरह से विकसित कर सकें। बैठक का समापन इस सहमति के साथ हुआ कि भविष्य में छात्रों की प्रगति पर नियमित अपडेट और सहयोगात्मक प्रयास जारी रहेंगे। इस कार्यक्रम में कॉलेज के सभी प्रमुख स्टाफ सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इनमें डॉ. रोशन लाल, पवन, अशोक, डॉ. दीपक लठवाल, डॉ. आशा, डॉ. प्रतिभा, डॉ. सुमन, प्रीति, डॉ. प्रीति छिल्लर शामिल थे। इस बैठक ने अभिभावकों और शिक्षकों के बीच एक मजबूत संवाद स्थापित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed