{"_id":"6313a38739224f013c6f1754","slug":"girl-students-and-parents-put-a-lock-on-the-school-gate-rohtakcity-news-rtk657004566","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्राओं और अभिभावकों ने स्कूल के गेट पर जड़ा ताला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्राओं और अभिभावकों ने स्कूल के गेट पर जड़ा ताला
विज्ञापन
बनियानी स्कूल में शिक्षकों की किल्लत के विरोध में डीईओ विरेंद्र मलिक को ज्ञापन सौंपती छात्राएं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रोहतक/कलानौर। तबादला नीति के बाद से ही जिले के विभिन्न राजकीय स्कूलों में पढ़ाई प्रभावित हो रही है। ऐसे में शनिवार को बनियानी गांव के राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में शिक्षकों की कमी के कारण नाराज छात्राओं और अभिभावकों ने स्कूल के गेट पर ताला जड़ दिया और सरकार विरोधी नारे लगाए। प्रदर्शन के दौरान दो छात्राओं की तबीयत बिगड़ गई। मौजूद ग्रामीणों ने छात्राओं को निजी अस्पताल में भर्ती करवाया। इससे पहले आक्रोशित छात्राओं को समझाने के लिए मौके पर पहुंचे अधिकारियों को कड़े विरोध का सामना करना पड़ा। दोपहर करीब तीन बजे डीईओ ने सोमवार तक समस्या का समाधान कराने का आश्वासन देकर छात्राओं को शांत कराया।
राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के बाहर शनिवार सुबह से ताला जड़ने की सूचना पर शिक्षा विभाग के खंडस्तर और जिलास्तर के अधिकारी दिन भर छात्राओं को समझाने की कोशिश करते रहे। अधिकारियों के मौके पर पहुंचते ही छात्राओं ने वी वांट टीचर और सरकार विरोधी नारे लगाने शुरू कर दिए। इसके बाद कलानौर के अतिरिक्त बीईओ सुशील भारती और डीईओ विरेंद्र मलिक ने छात्राओं को समझाने की कोशिश की तो उन्हें विरोध झेलना पड़ा। करीब छह घंटे प्रदर्शन करने के पश्चात छात्राओं और अभिभावकों ने उपायुक्त रोहतक को डीईओ विरेंद्र मलिक के मार्फत लिखित में ज्ञापन सौंपा। उन्होंने मांगों को पूरा करने के लिए सोमवार तक का समय दिया। बाद में डीईओ ने स्कूल का ताला खुलवाकर प्रदर्शनकारियों को केले भी बांटे।
274 छात्राएं कर रहीं पढ़ाई
स्कूल में कुल 274 छात्राएं पढ़ाई कर रही हैं। तबादला नीति के तहत स्कूल के पांच शिक्षकों का तबादला होने से पद खाली पड़े हैं। स्कूल प्राचार्य का भी तबादला अभी किया गया है। शनिवार को ही प्राचार्य का पदभार संभालने के लिए आदेशित शिक्षक स्कूल पहुंची थीं। आधिकारिक तौर पर यह भी स्पष्ट नहीं किया गया कि ये पद खत्म किए गए हैं या सिर्फ तबादला किया गया है। छात्राओं के अनुसार स्कूल में पीजीटी के हिंदी, अंग्रेजी, भूगोल, राजनीतिक विज्ञान, इतिहास, जीव विज्ञान, पंजाबी के शिक्षक नहीं हैं। सितंबर माह में ही छमाही परीक्षा आयोजित होंगी। शिक्षक न होने से छात्राओं की पढ़ाई प्रभावित हुई है।
विज्ञापन
गुस्साई छात्राओं ने जब सरपंच के पति को सुनाई खरी-खरी
तालाबंदी के दौरान छात्राओं को समझाने के लिए मौके पर पहुंचे गांव की निवर्तमान सरपंच रीमा विज के पति बंसी विज ने छात्राओं को आश्वासन देते हुए खाली कागज पर सरपंच की मुहर लगाकर समस्या का समाधान करवाने की बात कही। इस पर छात्राएं बिफर गईं। विरोध करते हुए छात्राओं ने उनसे सवाल किए कि सरपंच तो उनकी पत्नी हैं, वो उनकी मुहर क्यों प्रयोग कर रहे हैं। वैसे भी सरपंचों का कार्यकाल पहले ही पूरा हो चुका है। इसके बाद बंसी विज भी छात्राओं के साथ प्रदर्शन में शामिल हो गए।
वर्जन -
बनियानी गांव के गर्ल्स स्कूल से पांच शिक्षकों का तबादला हुआ है। खाली पदों पर शिक्षक न होने के कारण छात्राओं व अभिभावकों में नाराजगी थी। शनिवार को मौके पर पहुंच कर समस्या सुनी। ब्वॉयज स्कूल में चार अतिरिक्त शिक्षकों को तबादला नीति के तहत भेजा गया है। ब्वॉयज स्कूल के शिक्षकों को गर्ल्स स्कूल में नियुक्त करने के लिए निदेशालय को पत्र लिख कर अनुमति मांगी है। जल्द ही समस्या का स्थायी समाधान हो जाएगा।
- विरेंद्र मलिक, जिला शिक्षा अधिकारी
वर्जन -
शिक्षकों की कमी और पीने के पानी की समस्या से परेशान छात्राओं ने स्कूल पर तालाबंदी की। डीईओ ने मौके पर पहुंच कर समस्या सुनी और समाधान के लिए निदेशालय से बात कर छात्राओं को समझाया। स्कूल में राजनीतिक विज्ञान और इतिहास के शिक्षकों की कमी को दूर करने के लिए भी प्रयास जारी हैं।
- सुशील भारती, खंड शिक्षा अधिकारी, कलानौर