{"_id":"63e730c757f967a0fe0a02c4","slug":"girl-student-died-in-accident-of-rohtak-2023-02-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak: खाना खाने जा रहे सुपवा के छात्रों की कार पलटी, दिल्ली की युवती की मौत, रात डेढ़ बजे हादसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak: खाना खाने जा रहे सुपवा के छात्रों की कार पलटी, दिल्ली की युवती की मौत, रात डेढ़ बजे हादसा
Sat, 11 Feb 2023 11:38 AM IST
निवेदिता वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतक
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Sat, 11 Feb 2023 11:38 AM IST
सार
सुपवा के छात्र शिवम ने बताया कि पांच छात्र स्मृति पांडे, लक्ष्य, एनोस, यशवंत व पुलकित कार में सवार होकर खाना खाने दिल्ली बाईपास स्थित ढाबे पर जा रहे थे। सनसिटी में मोड़ पर तेज गति के चलते कार का संतुलन बिगड़ गया और डिवाइडर से टकराकर पलट गई।
विज्ञापन
सड़क हादसे में छात्रा की मौत
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
रोहतक में पंडित लक्ष्मीचंद स्टेट यूनिवर्सिटी ऑफ प्रफोर्मिंग एंड विजवल आर्ट्स (सुपवा) के छात्रों की कार शुक्रवार रात डेढ़ बजे सनसिटी में संतुलन बिगड़ने से पलट गई। हादसे में एक्टिंग डिपार्टमेंट द्वितीय वर्ष की छात्रा स्मृति पांडे (20) की मौत हो गई, जो दिल्ली की रहने वाली है। जबकि छात्र रोहतक निवासी लक्ष्य व दिल्ली निवासी एनोस की हालत गंभीर है। उन्हें पीजीआईएमएस के ट्रामा सेंटर में दाखिल कराया गया है।
सुपवा के छात्र शिवम ने बताया कि पांच छात्र स्मृति पांडे, लक्ष्य, एनोस, यशवंत व पुलकित कार में सवार होकर खाना खाने दिल्ली बाईपास स्थित ढाबे पर जा रहे थे। सनसिटी में मोड़ पर तेज गति के चलते कार का संतुलन बिगड़ गया और डिवाइडर से टकराकर पलट गई। इसमें स्मृति, लक्ष्य व एनोस घायल हो गए। बाकी साथियों ने हादसे की सूचना आसपास रह रहे दूसरे छात्रों को दी। तीनों घायलों के कार से निकाल कर पीजीआई ले जाया गया, जहां स्मृति की मौत हो गई। जबकि लक्ष्य व एनोस को परिजन रोहतक से दिल्ली स्थित निजी अस्पताल में ले गए।
22 फरवरी को है बहन की शादी, आज जाना था घर
हादसे की सूचना पाकर दिल्ली से स्मृति की मां व भाई रोहतक पहुंचे, जहां अर्बन एस्टेट थाना पुलिस ने बयान दर्ज किए। बताया जा रहा है कि 22 फरवरी को स्मृति की बड़ी बहन की शादी है। उसे शनिवार को घर जाना था। उससे पहले ही हादसा हो गया।