फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Girdavari work will be completed by September 5

Rohtak News: 5 सितंबर तक पूरा होगा गिरदावरी का कार्य

Sat, 02 Sep 2023 02:33 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 02 Sep 2023 02:33 AM IST
विज्ञापन
Girdavari work will be completed by September 5
रोहतक। उपायुक्त अजय कुमार ने शुक्रवार को जिले के विभिन्न गांव का दौरा कर गिरदावरी के कार्य का निरीक्षण किया और रिपोर्ट प्राप्त की। पांच सितंबर तक गिरदावरी का कार्य पूरा करने के आदेश दिए। उपायुक्त पहले गांव लाढौत पहुंचे और संबंधित तहसीलदार व पटवारी से सजरा के माध्यम से गिरदावरी का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

उपायुक्त अजय कुमार ने पटवारी का टैब भी चला कर देखा की कौन से एरिया में कौन सी फसल की किसान ने बुवाई की है। इसके उपरांत उपायुक्त गांव बोहर, गांधरा व चुलियाना के खेतों में भी पहुंचे और पटवारी द्वारा की गई गिरदावरी के कार्य का निरीक्षण किया। इसके साथ-साथ उन्होंने फसल खराबा के रिकॉर्ड की भी जांच की। कहा कि गिरदावरी का निरीक्षण करना एक नियमित कवायत है। एक वर्ष में दो बार गिरदावरी का कार्य व निरीक्षण किया जाता है। मौजूदा फसल सीजन की गिरदावरी के कार्य का निरीक्षण 5 सितंबर तक पूरा किया जाएगा। प्राकृतिक आपदाओं अथवा किसी अन्य कारणों से किसानों की फसलों को भारी नुकसान पहुंचता है, तो उनकी आर्थिक स्थिति पर काफी असर पड़ता है। गिरदावरी निरीक्षण के दौरान असिस्टेंट कमिश्नर अंडर ट्रेनिंग अंजली श्रोत्रिय, जिला राजस्व अधिकारी चंद्रमोहन बिश्नोई, तहसीलदार मनोज अहलावत, सांपला तहसीलदार गुलाब सिंह व संबंधित क्षेत्र के पटवारी व कानूनगो मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed