फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Gifts given to girls after worship

Rohtak News: पूजन कर कन्याओं को दिए उपहार

Sun, 13 Oct 2024 01:17 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Sun, 13 Oct 2024 01:17 AM IST
विज्ञापन
Gifts given to girls after worship
फोटो : 07रेवाड़ी। एलिगेंट हाइट्स निवासी प्रभा अपने घर में कंजिका का पूजा अर्चन करते हुए। संवा
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रेवाड़ी। शहर के गढ़ी बोलनी रोड स्थित एलिगेंट हाइट्स व बीएमजी सिटी में नवमी के दिन कन्याओं का पूजन कर उन्हें भोजन कराया गया और उपहार दिए गए।
बीएमजी सिटी स्थित श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर में माता की विशेष पूजा अर्चना की गई। इस दौरान श्रद्धालुओं ने कन्याओं का पूजन किया। एलिगेंट हाइट्स निवासी प्रभा ने कन्याओं का पूजन कर उन्हें हलवा छोले, पूड़ी ग्रहण कराया और उपहार दिए। इस मौके पर एलिगेंट हाइट्स समिति के लोगों ने कन्या पूजन कर कन्याओं को दान दक्षिणा दी। मंदिर में विशेष पूजा अर्चना की गई। विजय कुमार गुप्ता सहित कई लोगों ने माता की पूजा अर्चना की व प्रसाद वितरित किया गया। मंदिर के पुजारी प्रकाश मिश्रा ने बताया कि नवरात्र में नियमित भजन, कीर्तन और माता की आरती की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed