फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Gift of 10 AC buses in the first week of October, journey will be special

Rohtak News: अक्तूबर के पहले सप्ताह में 10 एसी बसों की सौगात, सफर होगा खास

Sun, 24 Sep 2023 02:55 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 24 Sep 2023 02:55 AM IST
विज्ञापन
Gift of 10 AC buses in the first week of October, journey will be special
रोहतक। रोडवेज डिपो को अक्तूबर के पहले सप्ताह में ही 10 नई एसी बसों की सौगात मिलने जा रही है। सफर सुहाना होने से यात्रियों को काफी राहत मिलने वाली है। महाप्रबंधक भारत भूषण गोगिया की ओर से तय रूटों के अनुसार कटरा और चंडीगढ़ रूट पर तीन-तीन, हल्द्वानी और जयपुर रूट पर दो-दो बसें दौड़ेंगी। यह बसें इंदौर से रोहतक पहुंचेंगी। इंदौर में बसों को फाइनल टच देकर आगामी प्रक्रियाओं को पूरा कर लिया गया है।रोडवेज डिपो में पहले 172 बसें थीं। गत दिनों पांच नई बसे आने से संख्या 177 हो गई। अब अक्तूबर में पहली बार डिपो को नई एसी बसें मिलेंगी। 10 और बसे मिलने से बसों की संख्या बढ़कर 187 हो जाएगी। जैसे-जैसे बसें बेड़े में शामिल हो रही है, वैसे-वैसे यात्रियों को भी राहत मिलती जा रही है। शहर में इंडस्ट्रियल एरिया होने के कारण चंडीगढ़ व अन्य लंबे रूटों से आने वाले कर्मचारी एसी बसों में सफर करने के लिए पूछताछ करते थे। लेकिन चंडीगढ़ वाले रूट पर जाने वाली एक दो बसें ही एसी की मिलती थी, जिससे सभी यात्री इसका फायदा नहीं उठा पा रहे थे। चंडीगढ़ की तरफ से आने वाली एसी बसों में पहले से ही सीट ऑनलाइन बुक हो जाती थी। जिससे चंडीगढ़ जाने वाले सिर्फ आठ से दस यात्री ही उनमें सफर कर पाते थे। लेकिन पहले चरण में आने वाली 10 एसी बसों से यात्रियों को काफी राहत मिलेगी।
विज्ञापन


गोहाना, पानीपत, रेवाड़ी और झज्जर की तरफ से आने वाले विद्यार्थियों को होगा फायदा
चंडीगढ़ और जयपुर की तरफ से आने जाने वाली एसी बसों में गोहाना, पानीपत, रेवाड़ी व झज्जर वाले रूट से आने वाले विद्यार्थियों को भी एसी बसों की सुविधा मिलेगी। क्योंकि सफर के दौरान यह बसें इन्हीं डिपो से होते हुए गुजरेंगी। हालांकि अभी तक यह तय नहीं किया गया है कि बसों में छात्रों के पास को मंजूर किया जाएगा या नहीं किया जाएगा। अगर मंजूर कर लिया जाता है तो विद्यार्थियों को आवागमन में काफी राहत मिलेगी।
विज्ञापन


सभी एसी बसों में ई-टिकटिंग होगी शुरू
अक्तूबर में मिलने वाली एसी बसों में ई-टिकटिंग मशीनों के द्वारा ही यात्रियों को टिकट उपलब्ध करवाई जाएगी। हालांकि परिचालक द्वारा विकल्प के लिए वैसी टिकटें भी साथ में रहेंगी। ई-टिकटिंग से अगर पांच टिकट एक साथ देनी है तो परिचालक द्वारा मशीन से एक ही पर्ची पर पांच टिकट दे दी जाएंगी। इससे पेपर की भी बचत होगी। जो कि पर्यावरण के लिए महत्वपूर्ण है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसी बसों में किराए का 50 प्रतिशत अधिक किराया लगेगा
वर्कशाॅप मैनेजर सुरेंद्र सिवाच ने बताया कि एसी बसों में सफर करने वाले यात्रियों से लिए जाने वाली टिकट का 50 प्रतिशत अधिक किराया वसूला जाएगा। अगर किसी रूट पर सवारी बिल्कुल ही कम मिलती है तो बसों को अन्य किसी लंबे रूट पर भी शिफ्ट किया जा सकता है।


अक्तूबर के पहले हफ्ते में ही नई दस एसी बसें आ रही हैं। बसों के आने से पहले ही बसों के रूट तय कर दिए गए हैं। जल्द ही बसें आने से पहले ही इनकी समय सारिणी भी तैयार कर दी जाएगी। इंदौर में बसों को फाइनल टच दिया जा चुका है।
- भारत भूषण गोगिया, महाप्रबंधक, रोडवेज डिपो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed