फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Giants prepare for elections Vysya Foundation , declaring panel

वैश्य संस्था के चुनाव के लिए दिग्गज तैयार, पैनल हुए घोषित 

Sat, 02 Apr 2016 02:22 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक Updated Sat, 02 Apr 2016 02:22 AM IST
विज्ञापन
 Giants prepare for elections Vysya Foundation , declaring panel
वैश्य संस्‍था - फोटो : अमर उजाला
वैश्य संस्था में तीन पैनलों ने अपने-अपने प्रधान पद के प्रत्याशी घोषित कर दिए हैं। चुनावी हलचल शुरू होते ही बड़ा फेरबदल भी देखने को मिला है। प्रवीण जिंदल गुट ने मनमोहन गोयल गुट को समर्थन देकर चुनावी समीकरण बदलने की कोशिश की है। हालांकि यह तो 8 अप्रैल को चुनाव के बाद ही पता चलेगा कि यह समीकरण कितना सटीक साबित होगा। 
विज्ञापन


दरअसल, संस्था में 8 अप्रैल को चुनाव होने हैं। चुनाव को लेकर राजेंद्र बंसल गुट शुरुआत से ही खुलकर मैदान में है। शुक्रवार को नारायण कॉम्प्लेक्स में हुई बैठक के बाद इसकी अधिकारिक घोषणा भी कर दी गई। निर्णय हुआ कि किसी भी गुट के साथ समझौता नहीं किया जाएगा। प्रधान पद के लिए राजेंद्र बंसल को प्रत्याशी चुना गया, जबकि पैनल के बाकी पदाधिकारियों की घोषणा शनिवार को की जाएगी। बैठक में सुरेश बंसल, सुनील गोयल, अमित, सुभाष तायल, विजय गुप्ता, जयभगवान नारायण और जगदीश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


उधर, गरीश चंद गुप्ता गुट ने भी बैठक कर अपने पैनल के लिए नवीन गुप्ता को प्रधान पद का प्रत्याशी चुन लिया। गरीश चंद गुप्ता ने बताया कि बाकी नामों की घोषणा शनिवार शाम सिटी हार्ट में बैठक कर की जाएगी। इन दोनों पैनलों के साथ-साथ प्रवीण जिंदल गुट ने मनमोहन गोयल गुट को समर्थन देकर चुनावी समीकरण बदलने की कोशिश की है। देर शाम मैना कॉम्प्लेक्स में हुई बैठक में सर्वसम्मति से दोनों गुटों के बीच समझौता हो गया। निर्णय हुआ कि पूर्व सेक्रेटरी दीपक गोयल प्रधान और प्रवीण जिंदल कोषाध्यक्ष पद पर चुनावी मैदान में होंगे। पैनल के बाकी पदाधिकारियों की घोषणा भी जल्द ही कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मौके पर पवन खरकिया, अजय गुप्ता, प्रमोद बंसल, महावीर, पवन गर्ग, संजय सिंघल और नरेंद्र गोयल आदि मौजूद रहे। इन सबके बीच संस्था के चुनाव मैदान में एक नए चेहरे के उतरने की भी संभावना जताई जा रही है। हालांकि अभी तक इनकी तरफ से कोई पैनल घोषित नहीं किया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed