फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Get Asha workers Ayushman card, you will get 10 rupees per card

आशा वर्कर्स आयुष्मान कार्ड बनवाओ, प्रति कार्ड मिलेंगे 10 रुपये

Tue, 05 Oct 2021 01:48 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 05 Oct 2021 01:48 AM IST
विज्ञापन
Get Asha workers Ayushman card, you will get 10 rupees per card
आमजन को 5 लाख रुपये तक का इलाज निशुल्क मुहैया कराने के लिए सरकार आयुष्मान कार्ड बनाने पर जोर दे रही है। इसी कड़ी में स्वास्थ्य विभाग ने आशा वर्कर्स को प्रोत्साहित करने की योजना बनाई है। इसके तहत आशा वर्कर्स लोगों के आयुष्मान गोल्डन कार्ड बनवा कर 10 रुपये प्रति कार्ड प्रोत्साहन राशि प्राप्त कर सकती हैं। यह राशि भी उन्हें 10 दिन में जारी की जाएगी।
विज्ञापन

दरअसल, स्वास्थ्य विभाग ने आम जन को सरकार की आयुष्मान योजना से लाभान्वित करने की ओर सकारात्मक कदम उठाया है। इसके तहत लाभार्थियों को योजना से लाभान्वित करने पर जोर दिया जा रहा है। उनके कार्ड बनाने की प्रक्रिया को रफ्तार देने के लिए आशा वर्कर्स का सहयोग लिया जा रहा है। इसी कड़ी में सोमवार को सिविल सर्जन ने अपने कार्यालय में खंड आशा वर्कर्स समन्वयकों की बैठक ली। यहां उन्हें लोगों के कार्ड बनवाने के लिए प्रेरित किया गया।
विज्ञापन

आयुष्मान की कार्यकारी अधिकारी डॉ. मोनिका भाटिया ने कहा कि योजना के क्रियान्वयन पर जोर देना होगा। इसके लिए लोगों के कार्ड बनाने के साथ उन्हें योजना की जानकारी देनी होगी। अब तक लोगों के कार्ड नहीं बनना, उन्हें योजना की जानकारी नहीं होने की ओर संकेत दे रहा है। इस ओर काम करने की जरूरत है। आशा वर्कर्स का इस काम में सहयोग लिया जाए। उन्हें सरकार प्रत्येक कार्ड के लिए 10 रुपये बतौर प्रोत्साहन राशि देगी। इससे उन्हें कुछ आर्थिक लाभ भी मिलेगा। इस मौके पर डॉ. राजबीर सभरवाल, आयुष्मान प्रबंधक शबनम मलिक व ब्लॉक आशा वर्कर्स को-ऑर्डिनेटर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

अब तक बने सिर्फ 85 हजार कार्ड
जिले में आयुष्मान योजना के तहत कार्ड बनाने का काम धीमी गति से चल रहा है। इसे रफ्तार देने की जरूरत है। जिले में अब तक 85 हजार कार्ड ही बनाए गए हैं। जबकि अभी करीब सवा दो लाख लोगों के कार्ड बनना शेष है। यह आंकड़ा साफ दर्शाता है कि योजना के क्रियान्वयन के लिए लाभार्थियों के कार्ड बनाने की जरूरत है।
217969 कार्ड बनाने का है लक्ष्य
आयुष्मान योजना के तहत जिले में 217969 लोगों के कार्ड बनाए जाने हैं। यह लक्ष्य अब आशा वर्कर्स को पूरा करना है। उनके समक्ष रखा गया यह लक्ष्य इसी महीने में पूरा किया जाना है। फिलहाल सरकार ने भी कार्ड बनाने की तिथि बढ़ा दी है। यही नहीं, योजना को सफल बनाने के लिए सरकार के पैनल पर मौजूद निजी अस्पतालों को भी सचेत किया जाएगा। इसके लिए सीएमओ ने बुधवार को बैठक बुलाई है।

आयुष्मान गोल्डन कार्ड के तहत लोग पांच लाख रुपये का स्वास्थ्य लाभ ले सकते हैं। लोगों के ये कार्ड मुहैया कराने के लिए सरकारी काउंटर काम कर रहे हैं। आशा वर्कर्स का भी कार्ड बनवाने में सहयोग लिया जाएगा। उन्हें 10 रुपये प्रति कार्ड बतौर प्रोत्साहन राशि दी जाएगी।
- डॉ. जेएस पूनिया, सिविल सर्जन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed