{"_id":"66cf7ffd67283c35e307d814","slug":"geography-studies-will-start-in-girls-college-rohtak-news-c-17-roh1020-493144-2024-08-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: कन्या कॉलेज में भूगोल की होगी पढ़ाई शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: कन्या कॉलेज में भूगोल की होगी पढ़ाई शुरू
विज्ञापन
फोटो 01..सांपला कालेज प्राचार्य प्रो का स्वागत करते हुए
सांपला। सर छोटू राम कन्या महाविद्यालय में स्नातकोत्तर भूगोल कोर्स की पढ़ाई शुरू हो गई है। कॉलेज में शुरू हो रहे नए कोर्स को लेकर मंगलवार को एम डी यू रोहतक से सुविधाओं को जांचने के लिए भूगोल विभाग की एक टीम कॉलेज में पहुंची। उन्होंने कॉलेज का निरीक्षण किया और विद्यार्थियों के लिए सुविधाओं को भी जांचा। प्राचार्य डा संतोष हुड्डा ने कॉलेज की सभी व्यवस्थाओं पर प्रकाश डाला। टीम में प्रोफेसर मेहताब सिंह, रेनू आर्य व डॉक्टर प्रदीप सिंह आए हुए थे। सभी का प्राचार्य की तरफ से स्वागत किया गया।
छात्राओं ने उठाई बस चलाने की आवाज
सांपला। पाकस्मा व कसरेंटी गांव की छात्राओं ने परिवहन विभाग से लोकल रोड पर बस चलाने की मांग की। उन्होंने रोहतक रोडवेज विभाग के जीएम को पत्र लिखकर महिलाओं के लिए एक स्पेशल बस की मांग की। निशा ,कीर्ति ,प्रमिला ,अनमोल आदि कई छात्राओं ने विभाग से शिकायत की है कि उन्हें अपनी शिक्षा के लिए रोहतक व सांपला जाना पड़ता है। सापला दतोड़, अटायल, कसरेंटी पाकसमा -रोहतक के लिए एक ही बस चलती है। जिसकी वजह से बस में ज्यादा सवारी हो जाती है। ऐसे में उन्हें सफर करने में परेशानी आ रही है। इसलिए महिलाओं के लिए स्पेशल बस चलाई जाए ताकि वे समय पर स्कूल, कॉलेज पहुंच सके।