{"_id":"68979bebea246cdbfb02eba6","slug":"gave-exam-to-become-havildar-only-79-out-of-210-passed-rohtak-news-c-17-roh1019-705995-2025-08-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: हवलदार बनने के लिए दी परीक्षा, 210 में 79 ही हुए पास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: हवलदार बनने के लिए दी परीक्षा, 210 में 79 ही हुए पास
Sun, 10 Aug 2025 12:35 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
Updated Sun, 10 Aug 2025 12:35 AM IST
विज्ञापन
सिपाही से मुख्य सिपाही के पद पर पदोन्नत होने के लिए परीक्षा देते रोहतक पुलिस के जवान। स्रोत : प
- फोटो : samvad
रोहतक। सिपाही से हवलदार बनने के लिए एमडीयू स्थित कंप्यूटर लैब में शनिवार को ऑनलाइन परीक्षा का आयोजन किया गया। रोहतक पुलिस के 210 परीक्षार्थियों में 79 ही उत्तीर्ण हो सके। अब उनको पदोन्नति के लिए परेड व शारीरिक परीक्षा भी देनी होगी।
पुलिस की तरफ से सिपाही से पदोन्नत होने के लिए विभागीय परीक्षा बी-1 का आयोजन किया जाता है। बी-1 परीक्षा उत्तीर्ण करने के बाद जवानों को पुलिस ट्रेनिंग सेंटर में परीक्षण दिया जाता है। परीक्षण उत्तीर्ण करने के बाद जवानों को मुख्य सिपाही के पद पर पदोन्नत किया जाता है।
महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय की कंप्यूटर लैब में रेंज स्तरीय बी-1 परीक्षा का आयोजन किया गया है। परीक्षा में रोहतक, भिवानी व चरखी दादरी के जवानों ने भाग लिया है। रोहतक रेंज के आईजी वाई पूर्ण कुमार खुद लैब में पहुंचे और परीक्षा के दौरान किए गए प्रबंधों का जायजा लिया।
विज्ञापन
एसपी नरेंद्र बिजारणिया भी मौजूद रहे। कंप्यूटर पर ऑनलाइन 149 बहु विकल्पीय प्रश्न आए। प्रत्येक प्रश्न का एक अंक तय किया गया था। नेगेटिव मार्किंग भी थी। परीक्षा में प्रतिभागी को 70 अंक लेने थे।