{"_id":"68893315a5357039e601705f","slug":"gaushala-mahasangh-met-dc-for-fodder-grant-rohtak-news-c-17-roh1020-699666-2025-07-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: चारे की ग्रांट के लिए डीसी से मिला गोशाला महासंघ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: चारे की ग्रांट के लिए डीसी से मिला गोशाला महासंघ
विज्ञापन
लघु सचिवालय में चारे की ग्रांट के लिए उपायुक्त से मिलने पहुंचे गौशाला महासंघ के पदाधिकारी। संव
संवाद न्यूज एजेंसी
रोहतक। गोशालाओं में सात माह से चारे की ग्रांट अटकी हुई है। गोशाला महासंघ का प्रतिनिधिमंडल मंगलवार को चारा ग्रांट जारी करवाने के लिए उपायुक्त धर्मेंद्र सिंह से मिला। महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष जगदीश मलिक ने बताया कि प्रदेश सरकार की ओर से अगस्त 2024 में की गई घोषणा के बावजूद गोशालाओं को चारा ग्रांट समय पर नहीं मिल रहा है।
जगदीश मलिक ने कहा कि 1 अगस्त 2024 से गोवंशों के लिए 10, 20 व 25 रुपये प्रतिदिन प्रति गोवंश चारा ग्रांट लगातार दी जानी थी, लेकिन अब तक रोहतक जिले की पंचायती गोशाला कलानौर व समर गोपालपुर गोशाला की कोई चारा सहायता राशि नहीं मिली है।
उन्होंने बताया कि प्रदेश में 96 गोशालाएं सहायता राशि से वंचित हैं। वहीं, 1 जनवरी 2025 से 31 मार्च तक की चारा सहायता राशि अभी तक किसी गोशाला को प्राप्त नहीं हुई है। इस दौरान विभिन्न गोशालाओं के पदाधिकारियों में उमेद सिंह, रामफल, श्रीकृष्ण, संदीप सिंह, धर्म सिंह व सचिन आदि मौजूद रहे।