{"_id":"6664a2bd7298c5e959023deb","slug":"garima-beats-chahak-in-girls-under-17-badminton-competition-rohtak-news-c-17-roh1020-439698-2024-06-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: गर्ल्स अंडर-17 बैडमिंटन प्रतियोगिता में गरिमा ने चहक को पछाड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: गर्ल्स अंडर-17 बैडमिंटन प्रतियोगिता में गरिमा ने चहक को पछाड़ा
Sat, 08 Jun 2024 11:58 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
Updated Sat, 08 Jun 2024 11:58 PM IST
विज्ञापन
08सीटीके28...आईएमटी स्थित एक निजी स्कूल में आयोजित बैडमिंटन प्रतियोगिता में भाग लेते खिलाड़ी। स
रोहतक। जिला बैडमिंटन एसोसिएशन (डीबीए) के तत्वावधान में आयोजित 32वीं जिला स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता के तीसरे दिन विभिन्न आयु वर्गों के बीच कांटे के मुकाबले हुए। आईएमटी स्थित एसआरएस पब्लिक स्कूल में चल रही प्रतियोगिता के विभिन्न वर्गों के फाइनल मुकाबलों में खिलाड़ियों ने गर्मी के बावजूद जबरदस्त प्रदर्शन किया।
जिला बैडमिंटन एसोसिएशन के अध्यक्ष यशपाल सिंह पंवार ने बताया कि चार दिवसीय प्रतियोगिता का समापन रविवार को होगा। यहां तीन दिन से खिलाड़ियों के बीच मुकाबले हो रहे हैं। गर्ल्स सिंगल अंडर-17 का खिताब गरिमा ने चहक को पछाड़ कर जीता। बॉयज सिंगल अंडर-17 में पार्थ ने नवराज को पराजित किया। गर्ल्स डबल्स अंडर-15 में अक्षिता व खुशी की जोड़ी ने चहक व जान्या को हराया और विजेता बनी। बॉयज डबल्स अंडर-15 में आदित्य व भाविक की जोड़ी ने जतिन व निखिल को हराया।
गर्ल्स सिंगल अंडर-15 का खिताब खुशी ने अक्षिता को हराकर जीता। बॉयज सिंगल अंडर-15 का खिताब जतिन ने यश को हराकर अपने नाम किया। बॉयज डबल्स अंडर-17 में जयवर्धन व सुजल की जोड़ी कप्तान व प्रिंस को हराकर विजयी रही। अंडर-15 मिक्स्ड डबल्स में जतिन व अक्षिता की जोड़ी ने यश व खुशी को पछाड़ा। गर्ल्स सिंगल अंडर-19 मुकाबले में दिव्यांशी ने मेघा को हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। इस मौके पर जिला बैडमिंटन एसोसिएशन के सचिव उमेद शर्मा, कोषाध्यक्ष राजेंद्र मलिक, टूर्नामेंट कोऑर्डिनेटर रितेश दलाल, हरिओम चंदेल, गिरीश सैनी, डॉ. सुमित शर्मा, गुलशन बजाज, नीरज मलिक, जोगेंद्र मोर सहित शहर के खेल प्रेमी मौजूद रहे।