फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Garib rath robbery case, the accused had distributed 27-27 thousand rupees

गरीब रथ ट्रेन डकैती मामलाः गिरोह के सात गुर्गों को बंटवारे में मिले थे 27-27 हजार रुपये

Sun, 04 Aug 2019 02:10 PM IST
रोहतक ब्यूरो संजय वर्मा, अमर उजाला, रोहतक (हरियाणा)
संजय वर्मा, अमर उजाला, रोहतक (हरियाणा) Published by: रोहतक ब्यूरो Updated Sun, 04 Aug 2019 02:10 PM IST
विज्ञापन
Garib rath robbery case, the accused had distributed 27-27 thousand rupees
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

गरीब रथ एक्सप्रेस में डकैती डालने के बाद गिरोह में शामिल सात गुर्गों को बंटवारे में 27-27 हजार रुपये मिले थे। मोबाइल व जेवर सरगना कन्हैया के पास हैं, जो अभी फरार है। यह खुलासा डकैती में शामिल अजय ने रिमांड के दौरान पूछताछ में किया है। उसकी निशानदेही पर जीआरपी ने वारदात में प्रयुक्त तमंचा व नकाब और लूटे के पांच हजार रुपये बरामद कर लिए हैं।

विज्ञापन


बता दें कि 23 जनवरी को जयपुर से चंडीगढ़ जा रही गरीब रथ एक्सप्रेस तड़के 3:28 बजे रोहतक रेलवे स्टेशन से रवाना हुई। जैसे ही ट्रेन मकड़ौली रेलवे क्रॉसिंग के गेट नंबर सी-7 पर पहुंची वैसे ही बदमाशों ने चेन पुलिंग करके ट्रेन को रोक लिया। ट्रेन के रुकते ही बदमाश उसमें सवार हो गए और लूटपाट शुरू कर दी।

विज्ञापन

 

चार-पांच मिनट के अंतराल में ट्रेन जैसे ही चली वैसे ही गेट संख्या सी-8 के नजदीक बदमाश चेन पुलिंग करके उतरकर फरार हो गए। तब से हरियाणा जीआरपी डकैतों की तलाश में जुटी थी। करीब दो माह पहले उत्तर प्रदेश के सहारनपुर की जीआरपी ने जयनारायण, कुंदन, करण और नितिन को दबोचा।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

आरोपियों ने खुलासा किया था कि गिरोह का सरगना कन्हैया है। वारदात में अजय और विशाल भी शामिल थे। बुधवार को जीआरपी रोहतक ने अजय को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ पर अजय ने बताया कि सरगना कन्हैया ने साजिश रची थी। उसका कहना था कि गरीबरथ एक्सप्रेस में आसानी से डकैती पड़ सकती है क्योंकि इसमें विरोध होने की कम संभावना होती है।

 

रोहतक स्टेशन पर सीसीटीवी न होने की वजह से ही उन्होंने स्टेशन से ट्रेन में चढ़ने का फैसला लिया। वारदात के बाद तीसरे दिन बंटवारे में हर सदस्य के हिस्से में 27 हजार रुपये आए थे। जीआरपी थाना प्रभारी स्नेहीराज ने बताया कि अजय की निशानदेही पर पांच हजार रुपये के अलावा तमंचा आदि बरामद हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed