{"_id":"6866cf5ef245c0a3fe067eb4","slug":"garbage-is-not-being-lifted-on-time-tender-will-be-opened-today-rohtak-news-c-17-roh1019-684101-2025-07-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: समय पर नहीं उठ रहा कचरा, आज खोला जाएगा टेंडर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: समय पर नहीं उठ रहा कचरा, आज खोला जाएगा टेंडर
Fri, 04 Jul 2025 12:13 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
Updated Fri, 04 Jul 2025 12:13 AM IST
विज्ञापन
बाल भवन के सामने से कचरा उठाता बुलडोजर। संवाद
रोहतक। शहर में चार दिन से समय पर कचरा नहीं उठ रहा है। वीरवार को भी यहीं हालात रहे। शुक्रवार को निगम कार्यालय में ढाई करोड़ का टेंडर खोला जाएगा, जिसमें पांच जोन में शहर को बांटकर सफाई की जाएगी। निगम अधिकारियों का दावा है कि एजेंसी तत्काल काम शुरू कर देगी।
वीरवार को भी घर-घर जाकर कचरा नहीं उठाया गया। रेहड़ी वाले सफाई कर्मी पूरी तरह नदारद रहे। चौक-चौराहों से निगम के अधिकारियों ने पुरानी एजेंसियों के सहयोग से किसी तरह कचरा उठवाया। क्योंकि, बरसात के मौसम में थोड़ी देर बाद ही कचरा सड़ने लगता है। बाल भवन के सामने दोपहर बाद सवा दो बजे कचरा उठाया जा सका। शाम 4 बजे पुराना गोहाना अड्डे पर फिर कचरे का ढेर लग गया।